Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन (GACA) ने रविवार को बताया कि शनिवार को रियाद में किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 309 लोग घायल हो गए. GACA के अनुसार, मरने वालों में चार सऊदी नागरिक और कई अन्य देशों के निवासी शामिल थे, जिनमें दो बांग्लादेशी और अमेरिका, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया, फिलिस्तीन और सूडान का एक-एक नागरिक शामिल था. कुछ घायलों की हालत गंभीर है और उनका कई अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इस ताजा हमले के बाद कई देशों ने सऊदी अरब को निशाना बनाए जाने की निंदा की और एकजुटता व्यक्त की.
टर्मिनल 3 और 4 से टकराई मिसाइल
एक क्षेत्रीय अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि शनिवार को एक मिसाइल घरेलू उड़ानों के लिए बने टर्मिनल 3 और 4 वाले कॉम्प्लेक्स से टकराई, जिससे कई लोग घायल हो गए. हूती विद्रोहियों ने इस हफ्ते की शुरुआत में किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमलों की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें एक पायलट समेत तीन सऊदी नागरिकों की मौत हो गई थी.
#بيان إلحاقي بشأن الاعتداء الذي استهدف مطار الملك خالد الدولي بالرياض. #الطيران_المدني https://t.co/JoAi69jwvp
— هيئة الطيران المدني (@ksagaca) October 10, 2026
रियाद एयरपोर्ट का कामकाज रोक दिया गया
सऊदी नागरिक उड्डयन अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट का कामकाज रोक दिया गया है. घायलों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है. पायलटों के लिए जारी एक आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि यह रोक आधी रात तक रहेगी. एयरपोर्ट पर भारी पुलिस बल तैनात था, सभी प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए थे और कॉम्प्लेक्स के आसपास की लाइटें कम कर दी गई थीं. उड़ानों को दूसरी जगहों पर डायवर्ट कर दिया गया. अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देशों ने अपने नागरिकों को एयरपोर्ट से दूर रहने की चेतावनी दी.
291 उड़ानें रद्द की गई
इस हफ्ते हूतियों ने ग्लोबल एयरलाइंस को सऊदी हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने के संभावित नतीजों के बारे में “आखिरी बार” चेतावनी दी. उन्होंने इस क्षेत्र को अपने सैन्य अभियानों का इलाका बताया. फ्लाइट-ट्रैकिंग साइट ‘फ़्लाइटअवेयर’ के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में रियाद एयरपोर्ट पर कम से कम 291 उड़ानें रद्द कर दी गईं. ताजा हमले से पहले, एयर इंडिया, फ़्लाईदुबई, लुफ़्थांसा ग्रुप और पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस जैसी एयरलाइंस ने रियाद और सऊदी के अन्य एयरपोर्ट्स के लिए उड़ानें कुछ समय के लिए रोक दी थीं.
सऊदी की मदद करेंगे ट्रंप
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह इस बात पर विचार कर रहे हैं कि क्या अमेरिका को यमन में तेहरान-समर्थित हूथी विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब के हमलों में शामिल होना चाहिए. ट्रंप ने दखल देने के बारे में कहा, “हम ऐसा कर सकते हैं. हम इस पर विचार करेंगे. हमें हाल ही में हुए हमले के बारे में पता चला है. इसलिए हम कोई फैसला लेंगे. हम बहुत तेजी से काम करते हैं.” सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू करने के बाद से ही हमलों में तेजी आई है, जिसमें सऊदी अरब के अन्य एयरपोर्ट, सैन्य ठिकानों और तेल से जुड़ी सुविधाओं पर हमले शामिल हैं. विद्रोहियों की ओर से तुरंत कोई बयान नहीं आया. इससे पहले शनिवार को उन्होंने सऊदी अरब पर हूती-नियंत्रित यमनी राजधानी सना के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला करने का आरोप लगाया था.
‘8 नोबेल शांति पुरस्कार मिलने चाहिए थे…’ डोनाल्ड ट्रंप ने फिर भरी हुंकार; कही ये बात
News Source: ANI
