Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर एक बार फिर गुस्सा फूट पड़ा है. उन्होंने भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद नवी पिल्ले को 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने पर नाराजगी जताई है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान समेत आठ युद्धों को रुकवाने में भूमिका निभाई है और इसके लिए उन्हें आठ नोबेल शांति पुरस्कार मिलने चाहिए थे. उन्होंने नवी पिल्ले के बारे में सवाल उठाते हुए लिखा कि उन्हें इस महिला के बारे में कुछ नहीं पता और न ही किसी अन्य को उनके बारे में जानकारी है. इसके बावजूद उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
नोबेल मिलने वाली महिला कोई नहीं जानता
डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा कि पिल्ले वही महिला जिसे अमेरिका के बजाय नोबेल शांति पुरस्कार मिला, जबकि अमेरिका के प्रतिनिधि यानी मैंने आठ युद्धों और कई अन्य मामलों को सुलझाया. मैं इस महिला के बारे में कुछ नहीं जानता और न ही कोई और जानता है! असल में जहां तक मुझे पता है, किसी ने भी इसके बारे में तब तक नहीं सुना था जब तक यह बात सामने नहीं आई कि वह साफ तौर पर इजरायल से नफरत करती है. मुझे नहीं पता कि इस महिला ने क्या किया है. मैंने 8 युद्ध सुलझाए हैं, जिन देशों की मैंने मदद की, उनके राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों ने नॉर्वेजियन नोबेल समिति को पत्र भेजे थे. साथ ही मैं दो और मामलों ईरान और रूस/यूक्रेन को सुलझाने या उनमें जीत हासिल करने वाला हूं.
डोनाल्ड ट्रंप के चक्रव्यूह में फंसा तेहरानः परमाणु मुक्त ईरान या जल उठेगा पूरा मिडिल ईस्ट?
उन्होंने आगे कहा कि ये दोनों मामले बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन उन्हें छोड़िए. मैंने जो 8 युद्ध सुलझाए हैं, उनमें से कोई भी एक पाकिस्तान और भारत वाला नोबेल शांति पुरस्कार जीतने के लिए काफी ज्यादा होता है. असल में मुझे 1 नहीं, बल्कि 8 नोबेल शांति पुरस्कार मिलने चाहिए थे.
इन आठ युद्धों का भी किया जिक्र
उन्होंने अपनी पोस्ट में उन सभी आठ युद्धों के बारे में जिक्र किया, जिसको वह रुकवाने का दावा कर रहे हैं. इनमें कंबोडिया और थाईलैंड, कोसोवा और सर्बिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और रवांडा, पाकिस्तान और भारत, इजरायल और ईरान, मिस्र और इथोपिया, आर्मेनिया और अजरबैजान के अलावा इजरायल और हमास शामिल हैं.
मैंने सबसे ज्यादा लोगों की जान बचाई
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैंने ही ईरान को न्यूक्लियर वेपन बनाने से रोका, पूरे मिडिल ईस्ट को ही उजड़ने से रोका है. यह भी कहा कि इतिहास में उन्होंने सबसे ज्यादा लोगों की जानें बचाई हैं. पिछले साल मुझे नोबेल प्राइज देते हुए मारिया कोरिना मचाडो ने मीडिया से कहा था कि ट्रंप ने कई जंग सुलझाई हैं और वह नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं.
‘होर्मुज होगा अमेरिका का नया इलाका…’ ईरान से जारी विवाद के बीच डोनाल्ड ट्रंप का दावा
