Home Top News पेरू में बड़ा विमान हादसा! नाज्का में टूरिस्ट प्लेन क्रैश, सवार सभी लोगों की दर्दनाक मौत

पेरू में बड़ा विमान हादसा! नाज्का में टूरिस्ट प्लेन क्रैश, सवार सभी लोगों की दर्दनाक मौत

by Amit Dubey 2 August 2026, 8:23 AM IST (Updated 2 August 2026, 8:33 AM IST)
2 August 2026, 8:23 AM IST (Updated 2 August 2026, 8:33 AM IST)
Tourist plane crashes in Peru

Plane Crashes In Peru: पेरू से एक दर्दनाक विमान हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा इतना खतरनाक रहा है कि प्लेन में सवार सभी लोगों की मौत हो चुकी है. इस घटना ने देश के लोगों को स्तब्ध कर दिया है.

जी हां, दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के पश्चिमी भाग में स्थित पेरू वैसे तो बहुत ही खूबसूरत देश है. यहां कई ऐसी जगह हैं, जिन्हें देखने के लिए देश-विदेश के लोग आते हैं. लेकिन, अभी की घटना ने यहां के लोगों को दुखित कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, पेरू के नाज्का में एक टूरिस्ट प्लेन क्रैश हो गया है. नाज्का जो राजधानी लीमा से लगभग 400 किमी दक्षिण में स्थित है. यह एक शुष्क रेगिस्तानी क्षेत्र है. यहां पर 2 अगस्त को एक टूरिस्ट प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. आइए जानते हैं पूरी खबर.

विमान में सवार सभी 13 लोगों की मौत

न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि पेरू में नाज्का शहर के बाहर पर्यटकों को ले जा रहा एक विमान खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई. नाज्का की नगर सरकार ने फेसबुक पर एक बयान जारी कर घटना की जानकारी दी है. इसमें कहा गया है कि कि शनिवार को यह विमान पर्यटकों को ‘नाज्का लाइन्स’ दिखाने के लिए उड़ान पर ले जा रहा था.

नाज्का सरकार ने बताया कि विमान पास के शहर इका से उड़ा था और इसे पेरू की कंपनी ‘एरोडियाना’ ऑपरेट कर रही थी. एयरलाइन की वेबसाइट के अनुसार, वे पिछले 14 सालों से सेसना ग्रैंड कारवां विमानों का इस्तेमाल करके नाज्का लाइन्स के ऊपर दर्शनीय उड़ानें (scenic flights) उपलब्ध करा रहे हैं.

पेरू के अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना की जांच की जा रही है. टिप्पणी के लिए एरोडियाना तुरंत उपलब्ध नहीं हो सकी.

किन देशों के थे पर्यटक?

पेरू के परिवहन मंत्रालय ने बताया कि मृतकों में 18 से 54 वर्ष की आयु के सात इतालवी नागरिक, दो 52 वर्षीय स्पेनिश नागरिक और 77 और 78 वर्ष के दो जर्मन नागरिक शामिल थे. मंत्रालय ने एक आधिकारिक रिपोर्ट में कहा कि अन्य दो मृतकों में पायलट अमेरिको सालज़ार और सह-पायलट इरेन्का गुआनिलो डेल कार्पियो शामिल थे.

राष्ट्रपति केइको फुजिमोरी ने दुर्घटना पर खेद व्यक्त किया और कहा कि हवाई अड्डे को “अस्थायी रूप से निलंबित” करने पर विचार किया जा रहा है, हालांकि संबंधित मंत्रालयों से रिपोर्ट मिलने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा.

क्या है नाज्का लाइन्स?

मालूम हो कि पेरू में ‘नाज्का लाइन्स’ विशाल जियोग्लीफ्स (जमीन पर बनी आकृतियां) का एक समूह है, जिसे सैकड़ों साल पहले पेरू के मूल निवासियों ने नाज्का के आस-पास के रेगिस्तान में बनाया था. इन लाइनों से जानवरों की ऐसी आकृतियां बनती हैं जिन्हें पूरी तरह से केवल विमानों या व्यूइंग टावरों से ही देखा और समझा जा सकता है.

बताया जाता है कि नाज्का लाइन्स, में जो पुरानी रहस्यमयी बड़ी आकृतियां और रेखाएं हैं, वो करीब 2000 साल पुरानी हैं. इन्हें देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं. पर्यटक इन आकृतियों को देखकर अचंभित होते हैं. कई लोगों इन्हें अपने कैमरे के साथ एक शानदार और यादगार याद के लिए यहां की तस्वीरों को अपने मन में भी कैद करते हैं. लेकिन हाल के इस विमान हादसे ने यहां आने वाले पर्यटकों को भी दुखित किया है.

झारखंड के चतरा में प्लेन क्रैश, हादसे में 7 लोगों की मौत; राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया दुख

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?