Home Latest News & Updates पत्नी ने कर दी ऐसी मांग, पति ने लगा ली फांसी, 7 साल का बेटा बना रहा था वीडियो, हैरान कर देगा मामला

पत्नी ने कर दी ऐसी मांग, पति ने लगा ली फांसी, 7 साल का बेटा बना रहा था वीडियो, हैरान कर देगा मामला

by Neha Singh 2 August 2026, 8:38 AM IST
2 August 2026, 8:38 AM IST
Surat Man Suicide

Surat Man Suicide: गुजरात के सूरत में एक व्यक्ति का शव उसके घर पर लटका मिला. पुलिस ने शनिवार को बताया कि शख्स ने इसलिए आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसकी पत्नी ने तलाक मांगा था. पुलिस के मुताबिक, मरने वाले की पहचान 36 साल के संजीव यादव के तौर पर हुई है, जो डेंसो कंपनी में एसोसिएट ऑपरेटर के तौर पर काम करता था. यह भी बताया गया है कि उसके सात साल के बेटे ने अपने पिता को लटकते हुए देखकर अपने मोबाइल फोन पर वीडियो रिकॉर्ड किया, जबकि उसकी पत्नी किसी को उसे नीचे उतारने के लिए चिल्ला रही थी. वह अमृतसर का रहने वाला था और गुरुग्राम के सूरत नगर इलाके में परिवार के साथ रहता था.

पत्नी हिरासत में

संजीव की बहन किरण का आरोप है कि उसके भाई और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था. उसकी पत्नी ने तलाक मांगा था, इसलिए उसके भाई ने फांसी लगा ली. परिवार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया और जांच शुरू की. पुलिस के मुताबिक, संजीव यादव का शव गुरुवार को लटका हुआ मिला था. उस समय घर पर सिर्फ उसकी पत्नी मनप्रीत कौर और उनका सात साल का बेटा ही थे. मनप्रीत ने तुरंत अपने परिवार और संजीव के माता-पिता को फोन करके सुसाइड की खबर दी.

हत्या का आरोप

संजीव के पिता रामसेवक यादव ने कहा कि संजीव और उनकी पत्नी मनप्रीत कौर के बीच कुछ समय से झगड़ा चल रहा था. उन्हें शक है कि उनकी बहू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या की साजिश रची है. किरन का कहना है कि उनके भाई की मौत के हालात की जांच होनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने सुसाइड नहीं किया. उन्हें पंखे से लटके हुए वीडियो पर शक है, उन्होंने बताया कि उनके भाई का वजन 100 kg से ज़्यादा था, इसलिए फांसी लगाना संभव नहीं है.

संजीव और मनप्रीत की हुई थी लव मैरिज

पुलिस के मुताबिक अंबाला के रहने वाले संजीव और मनप्रीत कौर ने 29 अप्रैल, 2018 को लव मैरिज की थी. वे करीब आठ साल पहले गुरुग्राम में ‘डेंसो’ कंपनी में काम करते हुए मिले थे और बाद में शादी कर ली थी. शादी के बाद से संजीव गुरुग्राम में रह रहे थे. मनप्रीत ने 2019 में एक बेटे को जन्म दिया और उसके तुरंत बाद अपनी नौकरी छोड़ दी. इसके बाद दोनों में अनबन होने लगी और मनप्रीत ने तलाक मांगा. जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने कहा, “हमने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और हर एंगल से जांच कर रहे हैं. मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत का सही कारण पता चलेगा और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.”

दिल्ली में 20 वर्षीय युवती की हत्या का खुला राज, आरोपी गजरौला से गिरफ्तार; जांच जारी

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?