Home Top News इन वाहनों को दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री, बढ़ते प्रदूषण के बीच बदले गए नियम, पार्किंग चार्ज भी बढ़ा

इन वाहनों को दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री, बढ़ते प्रदूषण के बीच बदले गए नियम, पार्किंग चार्ज भी बढ़ा

by Neha Singh 1 November 2026, 12:05 PM IST (Updated 1 November 2026, 12:06 PM IST)
1 November 2026, 12:05 PM IST (Updated 1 November 2026, 12:06 PM IST)
Delhi Vehicle Entry Ban

Delhi Vehicle Entry Ban: सर्दियों में प्रदूषण से जुड़े नए नियमों और राजनीतिक रैलियों के कारण दिल्ली भर में भारी ट्रैफिक है. इस बीच दिल्ली में वाहनों के प्रवेश पर सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं. विंटर प्लान के तहत, दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड ऐसे पेट्रोल और डीजल वाहन, जो BS-VI उत्सर्जन मानकों को पूरा नहीं करते, उनके 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक राजधानी में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. परिवहन विभाग और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने सीमाओं पर कड़े चेकपॉइंट बनाए हैं, ताकि दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड उन वाहनों को रोका जा सके जो BS-VI मानकों को पूरा नहीं करते.

पार्किंग चार्ज बढ़ा

सर्दियों में हवा की बिगड़ती गुणवत्ता को देखते हुए, दिल्ली सरकार के पर्यावरण और परिवहन विभागों ने ‘विंटर एयर पॉल्यूशन कंट्रोल फ्रेमवर्क’ और ‘ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान’-1 (GRAP-1) के तहत वाहनों के प्रवेश पर पाबंदियां लागू कर दी हैं. CNG वाहनों, इलेक्ट्रिक वाहनों और आपातकालीन या आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को इन पाबंदियों से छूट दी गई है. जिन वाहनों के पास वैध ‘पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल’ (PUC) सर्टिफिकेट नहीं होगा, उन्हें ईंधन नहीं दिया जाएगा. इसके अलावा, दिल्ली मेट्रो द्वारा संचालित सुविधाओं को छोड़कर, पूरे शहर में पार्किंग शुल्क दोगुना कर दिया गया है.

बॉर्डर से वापस भेजे जा रहे वाहन

सिंघु बॉर्डर पर तैनात दिल्ली परिवहन विभाग के सब-इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने ANI को बताया कि जो वाहन इन नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उन्हें वापस भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत कम वाहन ही बॉर्डर तक पहुंचे हैं. “हम ऐसी किसी भी गाड़ी को वापस भेज रहे हैं जो यहां आ रही है. पांच गाड़ियां आईं और हमने उन्हें वापस भेज दिया. बहुत कम गाड़ियां आ रही हैं. लोगों को पहले से पता था कि 1 नवंबर से BS4 गाड़ियां, खासकर डीजल वाली, प्रतिबंधित हैंं हम उन्हें यहीं से वापस लौटा रहे हैं.”

10,000 पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात

जांच को और मजबूत करने के लिए ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे, AI-आधारित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC), दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और DPCC की विशेष प्रवर्तन इकाइयों का इस्तेमाल किया जा रहा है. साथ ही, राजनीतिक कार्यक्रमों के कारण सेंट्रल और नई दिल्ली में भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. रामलीला मैदान में कांग्रेस के नेतृत्व वाले ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन की ‘चलो दिल्ली’ रैली और पश्चिमी दिल्ली में BJP के जवाबी मार्च के मद्देनजर सुरक्षा घेरा बनाया गया है. इन दो राजनीतिक कार्यक्रमों को संभालने के लिए सेंट्रल और नई दिल्ली में दिल्ली पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), CRPF और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) सहित लगभग 10,000 पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है.

दिल्ली में आज राजनीतिक दंगल! कांग्रेस की ‘महारैली’ Vs बीजेपी का मार्च, 10,000 सुरक्षाकर्मी तैनात

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?