Home अंतरराष्ट्रीय कल से भारत दौरे पर अमेरिका के उप विदेश मंत्री रिचर्ड वर्मा

कल से भारत दौरे पर अमेरिका के उप विदेश मंत्री रिचर्ड वर्मा

by Farha Siddiqui 17 February 2024, 3:02 PM IST (Updated 10 October 2025, 11:48 AM IST)
17 February 2024, 3:02 PM IST (Updated 10 October 2025, 11:48 AM IST)
Richard Verma on India tour

17 February 2024 

मालदीव और श्रीलंका की करेंगे यात्रा

अमेरिका के उप विदेश मंत्री रिचर्ड वर्मा 18 फरवरी से भारत के दौरे पर आ रहे है। इस दौरान रिचर्ड भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर देंगे। भारत की यात्रा के बाद रिचर्ड श्रीलंका और मालदीव के दौरे पर भी जाएंगे।

रिचर्ड की यात्रा 18 फरवरी से शुरू होगी जो 23 फरवरी तक चलेगी। रिचर्ड की यात्रा हिंद-प्रशांत क्षेत्र के मेजर पार्टनर देशों के साथ अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाना,  क्षेत्र को स्वतंत्र, सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लिए अमेरिका की स्थायी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के लिए होगी।

तीन देशों की यात्रा करेंगे रिचर्ड

अमेरिका के उप विदेश मंत्री की यात्रा को लेकर कहा गया कि यूएस इंडो-पैसिफिक रणनीति की दो साल की सालगिरह के बाद यह यात्रा इन प्रमुख हिंद-प्रशांत साझेदार देशों में से हर एक के साथ अमेरिका के सहयोग को मजबूत बनाएगी। दिल्ली में रिचर्ड वर्मा आर्थिक विकास, सुरक्षा और टेक्नोलॉजी समेत कई मुद्दों पर वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, व्यापारिक नेताओं और उद्यमियों से मुलाकात करेंगे।

अमेरिका की इंडो-पैसिफिक रणनीति 11 फरवरी, 2022 को पेश की गई थी। इस रणनीति के तहत अमेरिका के कॉमर्स मिनिस्ट्री ने स्वतंत्र, समृद्ध, सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के निर्माण के लिए सहयोगियों और भागीदारों के साथ मिलकर काम किया है। वर्मा वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर आर्थिक सहयोग बढ़ाने और समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देने में साझा प्राथमिकताओं की प्रोग्रेस के लिए मालदीव की राजधानी माले जाएंगे। रिजर्ड अपनी यात्रा के अंतिम पड़ाव में कोलंबो के दौरे पर रहेंगे।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?