Home Top News भारत-नेपाल बॉर्डर के पास भड़की हिंसा, पुलिस की गोली से एक की मौत; जानें पूरा मामला

भारत-नेपाल बॉर्डर के पास भड़की हिंसा, पुलिस की गोली से एक की मौत; जानें पूरा मामला

by Amit Dubey 29 July 2026, 12:23 PM IST (Updated 29 July 2026, 12:38 PM IST)
29 July 2026, 12:23 PM IST (Updated 29 July 2026, 12:38 PM IST)
Violence Near India Nepal Border

Violence Near India Nepal Border: भारत और नेपाल बॉर्डर के पास हिंसा की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, भारत से सटे नेपाल के बॉर्डर के पास सांप्रदायिक हिंसा हुई है. बताया गया कि इस हिंसा में पुलिस की गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. यह हिंसा भारत के बिहार राज्य की सीमा पर स्थित सुनसरी जिले में हुई है.

भारत से सटे नेपाल बॉर्डर के पास हुई इस हिंसा पर नेपाल के प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह (बालेन शाह) ने दुख जताया है और हिंसा वाली जगह सहित इसके आसपास के इलाकों में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू को लगा दिया है. आइए जानते हैं पूरी खबर.

कप्तानगंज इलाके में भड़की थी सांप्रदायिक हिंसा

न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल के भारत से सटे सुनसरी जिले के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू अनिश्चित काल के लिए बढ़ा दिया गया है. प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने सांप्रदायिक हिंसा पर दुख जताया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए.

जिले में ये पाबंदियां सबसे पहले सोमवार को लगाई गई थीं, जब रविवार को कप्तानगंज इलाके में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी.

पुलिस ने बताया कि दो धार्मिक समुदायों के जश्न के दौरान यह हिंसा हुई है. पुलिस ने इस दौरान हुए विवाद के बाद भिड़ रहे समूहों को तितर-बितर करने के लिए गोलीबारी की थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और सुरक्षाकर्मियों समेत एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए.

जिम्मेदार लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई- पीएम शाह

वहीं, इस हिंसा पर दुख जताते हुए, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने, प्रभावित लोगों को मुआवजा देने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का वादा किया. शाह ने मारे गए व्यक्ति को श्रद्धांजलि दी और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की.

उन्होंने कहा, “सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के अपने संकल्प को दोहराती है.” नेपाल के प्रधानमंत्री शाह ने कहा, “सुरक्षाकर्मियों की गोलीबारी में नागरिकों की मौत और घायल होना गंभीर चिंता का विषय है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है.” उन्होंने दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का वादा किया.

शाह ने कहा कि सरकार पूरी घटना की गंभीरता से समीक्षा कर रही है और जरूरी फैसले व सुधारात्मक उपाय लागू किए जाएंगे. उन्होंने नागरिकों से संयम बरतने, उकसावे, गुस्से और बदले की भावना से दूर रहने और सामाजिक सद्भाव, आपसी विश्वास और सहनशीलता बनाए रखने में योगदान देने का आग्रह किया.

इन जगहों पर अनिश्चिकाल के लिए कर्फ्यू

मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल के स्थानीय प्रशासन ने मंगलवार रात 9 बजे एक नया नोटिस जारी किया, जिसमें बताया गया कि जिले में कर्फ्यू के आदेश पहले के पांच इलाकों से बढ़ाकर छह इलाकों में लागू कर दिए गए हैं.

कर्फ्यू अनिश्चित काल के लिए या अगले आदेश तक लगाया गया है, और नियमों का उल्लंघन करने वालों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. नोटिस में कहा गया है कि कर्फ्यू वाले इलाके में किसी भी तरह की भीड़ जमा होने, प्रदर्शन, धरने, जनसभा और लोगों की आवाजाही पर रोक है.

यह कर्फ्यू इटहरी सब-मेट्रोपॉलिटन सिटी के वार्ड नंबर 16 और 17 में पड़ने वाले ईस्ट-वेस्ट हाईवे, रामधुनी म्युनिसिपैलिटी के वार्ड नंबर 1 और 5 में पड़ने वाले ईस्ट-वेस्ट हाईवे, और इनारुवा म्युनिसिपैलिटी, दुहाबी म्युनिसिपैलिटी, भोक्राहा नरसिंह रूरल म्युनिसिपैलिटी, कोशी रूरल म्युनिसिपैलिटी, गढ़ी रूरल म्युनिसिपैलिटी, देवांगुंज रूरल म्युनिसिपैलिटी, हरिहर रूरल म्युनिसिपैलिटी और बरजू रूरल म्युनिसिपैलिटी के पूरे इलाकों में लगाया गया है.

बता दें कि दक्षिण-पूर्वी नेपाल में भारत के बिहार राज्य की सीमा पर स्थित सुनसरी, दोनों देशों के बीच एक अहम ट्रांजिट और कमर्शियल कॉरिडोर है.

छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, शुरू किया मौन व्रत; कहा- पुलिस की हिंसा बेहद दुखद

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?