Wayanad Landslide: देश भर के अधिकतर राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है और इसके कारण आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच केरल के वायनाड से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां भारी बारिश की वजह से कल्लाडी के पास सड़क और पुल के नीचे से मिट्टी का एक बड़ा ढेर खिसककर गिर गया. इस दौरान एक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल वीडियो के बैकग्राउंड में कुछ दोस्त कहते सुनाई पड़ रहे हैं कि ‘दोस्तों से तेजी से भागो’. साथ ही कई महिलाएं बचने के लिए भागने की कोशिश भी कर रही हैं.
6 लोग हुए घायल
केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) के मुताबिक, मलबे के चपेट में आने से 6 लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. राहत की बात यह है कि इस हादसे में अभी तक किसी की जान नहीं गई है. इसी बीच राज्य सरकार में मंत्री टी. सिद्दीक ने बताया कि यह भूस्खलन रेलवे की वजह से हुआ है. रेलवे ने राज्य प्रशासन की चेतावनियों को नजरअंदाज किया था. वहीं, बचाव कार्य के लिए NDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं.
राम मंदिर ट्रस्ट का बड़ा खुलासा: सुरक्षित हैं दान किए गए 30 किलो सोना और 1500 किलो चांदी
सीएम ने की मंत्रियों से बैठक
वहीं, भूस्खलन के बाद मुख्यमंत्री वीडी सतीसन ने मंगलवार को जिले के मंत्रियों के साथ एक जरूरी बैठक की. साथ ही अधिकारियों से कहा कि बचाव और राहत कार्यों को युद्ध स्तर पर चलाया जाए. इसके अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने एक बयान में कहा कि सतीशन ने मंत्रियों एपी अनिल कुमार और टी सिद्दीक को वायनाड जाकर बचाव और राहत कार्यों की देखरेख करने का निर्देश दिया. इसी बीच KSDMA ने बताया कि कल्लााडी टनल वर्क साइट पर खुदाई के दौरान मलबा नीचे से खिसक गया और आसपास की सड़कें बंद हो गईं.
बड़ी मूविंग मशीनों की जरूरत
अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी की मौत की खबर नहीं है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मिट्टी हटाने और तलाशी अभियान शुरू करने के लिए बड़ी अर्थ-मूविंग मशीनों की जरूरत होगी. अथॉरिटी ने बतया कि टनल प्रोजेक्ट का काम सोमवार से ही रोक दिया गया था. KSDMA अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में घायल हुए लोग काम वाली जगह के आसपास घूम रहे थे. तभी मलबा नीचे खिसक गया. उन्होंने आगे कहा कि बीते 24 घंटों में इस इलाके में 265 मिमी बारिश हुई है. मलप्पुरम और वायनाड जिलों को जोड़ने वाले अनाक्कोम्पोयिल-मेप्पाडी टनल प्रोजेक्ट का कार्य पिछले साल शुरू हुआ था.
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात HC का बड़ा फैसला, 38 दोषियों की फांसी और 11 की उम्रकैद बरकरार
