PM Modi: मोदी 14 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे. इस दौरान वह कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे. इस दौरान वह कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री 14 मार्च को दोपहर 2 बजे कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. वह लगभग 16,990 करोड़ रुपये की लागत वाली 420 किमी से अधिक की लंबाई वाली कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिससे क्षेत्र में परिवहन और आवागमन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा. जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, उनमें पश्चिम बंगाल और झारखंड में NH-19 और NH-114 शामिल हैं. इन परियोजनाओं से सड़क सुरक्षा बढ़ाने, यात्रा के समय को कम करने, भीड़भाड़ व प्रदूषण को कम करने, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार, पर्यटन को बढ़ावा देने और क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की
उम्मीद है.
राजमार्ग परियोजनाओं से परिवहन को रफ्तार
मोदी कई नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे. यह परियोजना खड़गपुर और सिलीगुड़ी के बीच आर्थिक गलियारे का हिस्सा है. यह पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर, बीरभूम, बांकुरा, पूर्व बर्धमान, हुगली और मुर्शिदाबाद जिलों से होकर गुजरेगी. खड़गपुर-मॉरग्राम कनेक्टिविटी से यात्रा की दूरी लगभग 120 किमी कम हो जाएगी और यात्रा के समय में लगभग सात से आठ घंटे की बचत होगी. गलियारा एनएच-16, एनएच-19, एनएच-14 और एनएच-12 सहित प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ भी जुड़ेगा, जिससे मल्टी-कॉरिडोर कनेक्टिविटी मजबूत होगी. यात्रा के दौरान प्रधान मंत्री कई शिपिंग और बंदरगाह-संबंधित परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे. वह हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स में बर्थ नंबर दो के मशीनीकरण परियोजना का उद्घाटन करेंगे, जो कुशल, तेज और पर्यावरण के अनुकूल कार्गो हैंडलिंग को सक्षम करेगा. यह परियोजना कार्गो हैंडलिंग क्षमता को बढ़ाएगी, कुशल पूर्ण-रेक रेल लोडिंग सिस्टम की सुविधा प्रदान करेगी. इसके अलावा खतरनाक परिचालनों के लिए मानव जोखिम को कम करके सुरक्षा बढ़ाएगी और रोजगार पैदा करेगी.
दो रेलवे परियोजनाएं भी राष्ट्र को करेंगे समर्पित
मोदी कोलकाता में खिद्दरपुर डॉक्स में कायाकल्प परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे. अन्य परियोजनाओं में कोलकाता डॉक सिस्टम पर बास्क्यूल ब्रिज का नवीनीकरण शामिल है. प्रधान मंत्री पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करते हुए पुरुलिया-आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. यात्रा के दौरान मोदी अमृत स्टेशन योजना के तहत छह पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों कामाख्यागुड़ी, अनारा, तमलुक, हल्दिया, बाराभूम और सिउरी का भी उद्घाटन करेंगे. वह राष्ट्र को दो रेलवे परियोजनाएं बेल्दा और दांतन के बीच 16 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन और कलाईकुंडा – कनिमोहुली के बीच स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली को भी समर्पित करेंगे. इन परियोजनाओं से ट्रेन सुरक्षा और समय की पाबंदी में सुधार होगा, भीड़ कम होगी और यात्रा भी आसान होगी.
ये भी पढ़ेंः बिरला ने कहा- सदन नियमों से चलेगा, चाहे किसी सदस्य को पसंद आए या नहीं, गरिमा सर्वोपरि
News Source: PTI
