Best Places to visit in Asia: घूमना सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह जाना नहीं होता, बल्कि नए एक्सपीरियं, नए लोग, नए कल्चर और यादगार पलों को जीने का नाम है. यही वजह है कि हर साल दुनिया भर के टूरिस्ट्स नई और खास जगहों की तलाश में रहते हैं. वहीं, पिछले कुछ सालों में दुनिया भर के टूरिस्ट्स की पसंद काफी बदल गई है. अब लोग सिर्फ फेमस टूरिस्ट प्लेस पर जाकर तस्वीरें खिंचवाना नहीं चाहते, बल्कि ऐसी जगह ढूंढ़ते हैं, जहां उन्हें असली कल्चर, लोकल लाइफ और कुछ नया एक्सपीरियंस करने का मौका मिले. इसी बदलते ट्रैवल ट्रेंड को ध्यान में रखते आज आपके लिए एशिया की 10 सबसे बेहतरीन जगहों की लिस्ट लेकर आए हैं. इस लिस्ट में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो पहले से पॉपुलर हैं. वहीं, कुछ ऐसे भी हैं जो धीरे-धीरे दुनिया के ट्रैवल मैप पर अपनी पहचान बना रहे हैं. खास बात ये है कि इन जगहों पर आपको हिस्ट्री, आर्ट, थ्रिल, कल्चर और लग्जरी का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. तो बिना देर किए, उन 10 जगहों के बारे में जानते हैं, जो दुनिया भर के टूरिस्ट्स को अपनी तरफ खींच रही हैं.

एरबिल
एरबिल का नाम सुनकर शायद कई लोगों को हैरानी होगी, लेकिन यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है. दरअसल, इराकी कुर्दिस्तान की कैपिटल एरबिल दुनिया के सबसे पुराने बसे हुए शहरों में गिनी जाती है. शहर के सेंटर में बसा एरबिल सिटाडेल यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल है. माना जाता है कि इस शहर में पिछले 6,000 सालों से लगातार लोग रह रहे हैं. टूरिस्ट्स के लिए एरबिल शहर इसलिए भी खास है क्योंकि ये जगह तेजी से खुद को एक मॉर्डन टूरिस्ट सेंटर की तरह ढाल रही है. नए-नए लग्जरी होटल, बेहतर सड़कें, मॉर्डन कैफे और टूरिज्म की सुविधाएं यहां आने वाले लोगों का एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा बेहतर बना रही हैं. यहां का ट्रेडिशनल कुर्दिश कल्चर, लोकल मार्केट और टेस्टी फूड टूरिस्ट्स को एक अलग दुनिया का एक्सपीरियंस कराते हैं. ये जगह उन लोगों के लिए बेस्ट, जो भीड़भाड़ से दूर कुछ नया और अनोखा देखना चाहते हैं.

हांगकांग
हांगकांग हमेशा से एशिया के सबसे अट्रैक्टिव शहरों में शामिल रहा है. धीरे-धीरे इस शहर को देखने वालों में और बढ़ोतरी हो रही है. वेस्ट काउलून कल्चरल डिस्ट्रिक्ट में नए आर्ट सेंटर, म्यूज़ियम और कल्चरल प्लेटफॉर्म तैयार हो रहे हैं. इससे हांगकांग सिर्फ बिजनेस और शॉपिंग का सेंटर नहीं रहेगा, बल्कि आर्ट और कल्चर का भी बड़ा सेंटर बनेगा. यहां की जगमगाती स्काईलाइन दुनिया की सबसे खूबसूरत स्काईलाइन में गिनी जाती है. रात के टाइम जब आसमान को छूतीं बिल्डिंग्स रोशनी से जगमगा उठती हैं, तो पूरा शहर किसी फिल्म के खूबसूरत सेट की तरह नजर आता है. हालांकि, हांगकांग सिर्फ बिल्डिंगों का ही शहर नहीं है. यहां खूबसूरत ट्रेकिंग ट्रेल्स, शानदार और साफ-सुथरे बीच और नेचुरल पार्क भी हैं, जो नेटर लवर्स को अट्रैक्ट करते हैं.

लाबुआन बाजो
लाबुआन बाजोकभी एक छोटा सा मछुआरों का गांव हुआ करता था, लेकिन आज ये साउथ ईस्ट एशिया के सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाले टूरिस्ट प्लेसेस में शामिल हो चुका है. इंडोनेशिया के ईस्ट नुसा तेंगारा में बसी ये जगह दुनिया में फेमस कोमोडो नेशनल पार्क का एंट्री गेट भी है. यहां टूरिस्ट कोमोडो ड्रैगन को उनके नेचुरल एनवायरमेंट में आसानी से देख सकते हैं. इसके अलावा लाबुआन बाजो की असली खूबसूरती इसके ब्लू पानी वाले समंदर, पीसफुल आइलैंड और खूबसूरत सनसेट्स में छिपी है. यहां का माहौल बाली की तुलना में कहीं ज्यादा शांत और सुकूनभरा है. नई एयरपोर्ट फेसिलिटी और आस-पास बने लग्जरी रिसॉर्ट्स के आने से ये जगह और ज्यादा फेमस होने लगी है.
एशिया की ये 10 Wildlife Destinations हैं असली एडवेंचर! कम भीड़ और ऐसा थ्रिल जो जिंदगीभर याद रहेगा

नाओशिमा
नाओशिमा दुनिया के उन चुनिंदा टूरिस्ट जगहों में शामिल है जहां नेचर और आर्ट एक-दूसरे के साथी बन जाते हैं. जापान का ये छोटा सा आइलैंड पूरी दुनिया में आर्ट आइलैंड के नाम से फेमस है. यहां समंदर के किनारे बनी बड़ी-बड़ी मूर्तियां, मॉर्डन आर्ट एग्जीबिशन और अलग तरह का आर्किटेक्चर देखने को मिलता है. इस साल भी यहां पर एक नया म्यूज़ियम खुलने जा रहा है. इन सबके अलावा इस आइलैंड की खास बात ये है कि यहां आर्ट सिर्फ म्यूज़ियम के अंदर नहीं बल्कि सड़कों, समंदर के किनारों और पुराने महलों में भी दिखाई देती है. देखा जाए तो, जापान का नाओशिमा शहर आर्ट लवर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है.

पाटन
हमारा पड़ोसी देश नेपाल का पाटन शहर भी इस लिस्ट में शामिल है. पाटन काठमांडू घाटी का एक ऐसा ऐतिहासिक शहर है, जो अपनी खूबसूरत वास्तुकला और सांस्कृतिक विरासत के लिए काफी फेमस हैं. यहां की गलियां, मंदिर और हैंडक्राफ्टेड मार्केट टूरिस्ट्स को नेपाल की खूबसूरत विरासत और रिच ट्रेडिशन से आमना-सामना करवाते हैं. हाल के कुछ सालों में यहां आर्ट गैलरी, कल्चरल सेंटर्स और क्रिएटिव प्रोफेशन की तादात बढ़ी है. इससे शहर का हिस्टोरिकल फोर्म और भी अट्रैक्टिव बना है. रतो मछिन्द्रनाथ फेस्टिवल यहां की सबसे बड़ी खासियत है. सदियों पुरानी ये परंपरा आज भी पूरी एक्साइटमेंट के साथ मनाई जाती है.

सादियात आइलैंड
सादियात आइलैंड मिडिल ईस्ट का सबसे पॉपुलर कल्चरल सेंटर बनता जा रहा है. यहां का लौवर अबू धाबी पहले ही दुनिया भर के आर्ट लवर्स को अपनी तरफ अट्रैक्ट कर चुका है. अब यहां जल्द ही नए म्यूज़ियम और कल्चरल इंस्टीट्यूट खुलने वाले हैं, जिनमें गुगेनहाइम अबू धाबी और जायद नेशनल म्यूजियम मेन हैं. यहां के सफेद रेतीले बीच, शानदार रिसॉर्ट्स और खूबसूरत आर्ट इसे उन लोगों के लिए बेस्ट बनाते हैं जो छुट्टियों में कंफर्ट, आराम और कल्चर का कॉम्बिनेशन चाहते हैं.

सियोल
साउथ कोरिया की राजधानी सियोल का नाम भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है. सियोल आज दुनिया की सबसे प्रभावशाली कल्चरल कैपिटल्स में से है. के-पॉप, कोरियन ड्रामा, फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री ने सियोल को ग्लोबल लेवल पर पहचान दिलाई है. हर साल यहां लाखों यंगस्टर्स सिर्फ अपने फेवरेट एक्टर्स से मिलने चले आते हैं. इसके अलावा आर्ट लवर्स यहां कोरिया के कल्चर को भी करीब से देखने और समझने के लिए आते हैं. लेकिन खास बात ये है कि सियोल की खूबसूरती सिर्फ वहां की मॉडर्निटी में ही नहीं है. यहां पुराने टाइम के महल, ट्रेडिशनल गांव और ओल्ड मार्केट अभी भी मौजूद हैं. यहां एक तरफ आपको कई सौ साल पुराने महल देखने को मिलेगें और दूसरी तरफ नए ज़माने के मॉर्डन टेक्निक से भरे शॉपिंग सेंटर. यही बैलेंस साउथ कोरिया के खूबसूरत शहर सियोल को और खास बनाता है.

शेनझेन
चाइना का शेनझेन शहर भी इस लिस्ट में शामिल है. ये शहर मॉर्डन डेवलपमेंट का जीता-जागता उदाहरण है. कुछ दशक पहले तक ये एक सिंपल सा मछुआरों का गांव हुआ करता था. हालांकि, आज चीन का ये शहर दुनिया के सबसे मॉर्डन और टेक्निकल तरीके से एडवांस शहरों में गिना जाता है. इस शहर में होने वाले डिज़ाइन वीक, टेक्निकल एग्जीबिशन और म्यूज़िक फेस्टिवल्स इसे यंगस्टर्स के बीच पॉपुलर बना रहे हैं. यहां का मॉर्डन और एडवांस आर्किटेक्चर, हाई-टेक लाइफस्टाइल और लगातार बदलती स्काईलाइन फ्यूचर की झलक पेश करती है. जो लोग ये देखना चाहते हैं कि आने वाले सालों में दुनिया कैसी दिख सकती है, उनके लिए शेनझेन एक शानदार जगह है.

ताशकंद
उज़्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद तेजी से इंटरनेशनल टूरिस्ट्स का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. सिल्क रूट के ऐतिहासिक सास्ते पर स्थित ये शहर प्राचीन इतिहास और मॉर्डन विकास का बड़ा ही अनूठा कॉम्बिनेशन है. इसके अलावा ये जगह अपनी हरी-भरी सड़कों और पुराने जमाने के आर्किटेक्चर के लिए भी जाना जाता है. साथ ही भारत के इतिहास में भी इस जगह की खासियत है. इसके अलावा यहां की इस्लामी वास्तुकला, बड़ी-बड़ी मस्जिदें और सोवियत काल की इमारतें शहर को एक अलग ही पहचान देती हैं. वहीं, उज्बेक फूड भी यहां आने वाले टूरिस्ट्स के लिए एक बड़ा अट्रैक्शन है. यहां के लोकल बाजारों में घूमना अपने आप में आपके लिए एक यादगार एक्सपीरियंस बन जाता है.
फेयरीटेल से कम नहीं हैं भारत के ये 10 village, यहां पहुंचते ही स्लो हो जाती है जिंदगी की रफ्तार

उदयपुर
भारत का उदयपुर शहर भी इस लिस्ट में शामिल है. झीलों, महलों और शाही इतिहास के लिए फेमस उदयपुर को अक्सर भारत का सबसे रोमांटिक शहर भी कहा जाता है. अरावली की पहाड़ियों से घिरा ये शहर हर मौसम में खूबसूरत दिखाई देता है. पिछोला झील में नाव पर सैर करना, रॉयल सिटी पैलेस घूमना और शाम के गोल्डन नजारे देखना, किसी भी दीवाना बना सकता है. यहां पहले से ही कई लग्जरी होटल्स और हेरिटेज प्रॉपर्टीज हैं, जो इस शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़तीं. उदयपुर की गलियों में घूमना, लोकल मार्केट से हैंडक्राफ्टेड चीज़ें खरीदना और असली राजस्थानी खाने का स्वाद लेना आपकी जर्नी को और यादगार बना देता है.

क्यों बदल रही है ट्रैवल लिस्ट?
कुछ साल पहले तक टूरिस्ट्स का ध्यान सिर्फ पेरिस, लंदन, बाली या मालदीव जैसी जगहों पर होता था. लेकिन अब लोग उन जगहों की तलाश कर रहे हैं जहां उन्हें लोकल कल्चर, असली एक्सपीरियंस और कम भीड़ मिले. इसी वजह से अब नई-नई जगह लोगों को ज्यादा अट्रैक्ट कर रही हैं. वैसे भी, आज का ट्रैवलर सिर्फ घूमना नहीं चाहता, बल्कि वो जगह को फील करना चाहता है. वो वहां के लोगों से मिलना चाहता है, लोकल फूड का स्वाद चखना चाहता है और उस कल्चर का हिस्सा बनना चाहता है. ऐसे में अगर आप इस साल भारत के बाहर घूमने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो ये लिस्ट आपके बड़े काम आ सकती है. चाहे आपको हिस्ट्री पसंद हो, आर्ट से प्यार हो, बीच पर सुकून चाहिए या फिर मॉर्डन शहरों की स्पीड का एक्सपीरियंस करना हो, इस लिस्ट में हर तरह के टूरिस्ट के लिए कुछ न कुछ मौजूद है.
Bali और Maldives को भूल जाइए! India की ये 5 जगहें देंगी इंटरनेशनल बीच वेकेशन वाला मजा
