Home Lifestyle एशिया की ये 10 Wildlife Destinations हैं असली एडवेंचर! कम भीड़ और ऐसा थ्रिल जो जिंदगीभर याद रहेगा

एशिया की ये 10 Wildlife Destinations हैं असली एडवेंचर! कम भीड़ और ऐसा थ्रिल जो जिंदगीभर याद रहेगा

by Preeti Pal 26 May 2026, 1:41 PM IST
26 May 2026, 1:41 PM IST
एशिया की ये 10 Wildlife Destinations हैं असली एडवेंचर का खजाना! कम भीड़, सस्ती सफारी और ऐसा थ्रिल जो जिंदगीभर याद रहेगा

Underrated Wildlife Destinations: अगर आपको भीड़भाड़ वाले टूरिस्ट स्पॉट्स से ज्यादा शांत जंगल, अनजान रास्ते और नेचर के बीच असली रोमांच पसंद है, तो एशिया के ये वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशन आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होनी चाहिए. वैसे भी, आजकल ट्रैवल का मतलब सिर्फ बीच, मॉल और लग्जरी होटल तक लिमिटेड नहीं रह गया है. अब लोग ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं जहां उन्हें नेचर के करीब रहने का मौका मिले. खासकर वाइल्डलाइफ ट्रैवल का क्रेज तेजी से बढ़ा है. जंगलों के बीच खुली जीप में सफारी करना, रेयर जानवरों को उनके नेचुरल माहौल में देखना, शहर की भागदौड़ से दूर सुकून महसूस करना अब लोगों की नई पसंद बन चुका है.

कम भीड़, ज्यादा मज़ा

ऐसे में जब भी वाइल्डलाइफ सफारी की बात होती है, तो ज्यादातर लोग अफ्रीका के मशहूर नेशनल पार्क्स का नाम लेते हैं. लेकिन सच्चाई ये है कि एशिया में भी ऐसे कई शानदार जंगल मौजूद हैं जो खूबसूरती और वाइल्डलाइफ के मामले में किसी से कम नहीं हैं. फर्क सिर्फ इतना है कि ये जगहें अभी भी ज्यादा कमर्शियल नहीं हुई हैं. यहां भीड़ कम मिलती है, खर्च कम आता है और नेचर ज्यादा रीयल फील होता है. एशिया के ये जंगल सिर्फ जानवर देखने की जगह नहीं हैं, बल्कि यहां हर मोड़ पर एडवेंचर छिपा होता है. कहीं बारिश के बीच ट्रेकिंग करनी पड़ती है, कहीं नाव में बैठकर जंगल घूमना होता है. इसके अलावा कहीं रात के अंधेरे में टॉर्च लेकर वाइल्डलाइफ एक्सप्लोर करनी पड़ती है. ऐसे में अगर आप भी एक अलग तरह का ट्रैवल एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो एशिया की ये 10 अनदेखी वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशन जरूर एक्सप्लोर करें.

मध्य प्रदेश का इकलौता Hill Station, जहां हर मोड़ पर दिखती है नेचर की खूबसूरती

याला नेशनल पार्क, श्रीलंका

श्रीलंका का याला नेशनल पार्क एशिया के सबसे फेमस वाइल्डलाइफ पार्क्स में गिना जाता है. ये जगह खास तौर पर लेपर्ड यानी तेंदुओं के लिए जानी जाती है. कहा जाता है कि यहां दुनिया की सबसे ज्यादा लेपर्ड डेंसिटी देखने को मिलती है. सुबह-सुबह जब सफारी जीप जंगल के अंदर जाती है और चारों तरफ सिर्फ पक्षियों की आवाज सुनाई देती है, तभी अचानक पेड़ों के बीच किसी तेंदुए की हलचल नजर आ जाए, तो वो पल जिंदगीभर याद रह जाता है. वैसे, याला सिर्फ तेंदुओं तक सीमित नहीं है. यहां हाथियों के झुंड, मगरमच्छ, स्लॉथ बियर, जंगली सूअर, हिरण और मोर भी आसानी से देखे जा सकते हैं. पार्क के अंदर कई झीलें और छोटी नदियां हैं, जहां जानवर पानी पीने आते हैं. यहां सफारी का सबसे अच्छा टाइम फरवरी से जुलाई माना जाता है. इस टाइम जानवर ज्यादा दिखाई देते हैं. याला का ब्लॉक-1 सबसे ज्यादा पॉपुलर है, लेकिन अगर आप शांत एक्सपीरियंस चाहते हैं तो ब्लॉक-5 और ब्लॉक-3 भी बेहतर ऑप्शन हैं. इसके अलावा याला की एक और खास बात ये है कि यहां जंगल के साथ समुद्र का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. कई जगहों पर जंगल खत्म होते ही समुद्र दिखाई देने लगता है, जो इस जगह को और भी खास बनाता है.

गुनुंग लेउसर नेशनल पार्क, इंडोनेशिया

इंडोनेशिया के सुमात्रा आइलैंड पर मौजूद गुनुंग लेउसर नेशनल पार्क उन जगहों में शामिल है जहां नेचर अब भी काफी हद तक वैसा ही है जैसा सदियों पहले था. ये पार्क खास तौर पर ओरंगुटान के लिए फेमस है. यहां आप इन इंटेलिजेंट बंदरों को पेड़ों पर झूलते, खाना खाते और अपने बच्चों के साथ खेलते हुए देख सकते हैं. लेकिन यहां की जर्नी आसान नहीं होती. यहां सफारी जीप नहीं चलती. आपको घने जंगलों में पैदल ट्रेकिंग करनी पड़ती है. कई बार कीचड़, बारिश और फिसलन भरे रास्तों से गुजरना पड़ता है. यही चीज इस जगह को खास बनाती है. यहां हर कदम पर असली एडवेंचर फील होता है. जंगल इतना घना है कि कई बार सूरज की रोशनी तक जमीन तक नहीं पहुंचती. यहां गिब्बन, हॉर्नबिल, सन बियर और रेयर सुमात्रन टाइगर भी पाए जाते हैं. हालांकि, टाइगर दिखना बहुत ज्यादा मुश्किल होता है. अगर आप नेचर लवर हैं और लग्जरी से ज्यादा एक्सप्लोरेशन पसंद करते हैं, तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट है.

खाओ याई नेशनल पार्क, थाईलैंड

थाईलैंड का खाओ याई नेशनल पार्क बैंकॉक से लगभग 3 घंटे की दूरी पर है. ये पार्क अपने घने जंगलों, खूबसूरत झरनों और शानदार वाइल्डलाइफ के लिए जाना जाता है. यहां का सबसे बड़ा अट्रैक्शन जंगली हाथी हैं. कई बार हाथियों के झुंड सड़क पार करते नजर आ जाते हैं. कुछ इलाकों में बंदर और हिरण भी आसानी से दिखाई देते हैं. लेकिन इस पार्क की असली खासियत है इसकी नाइट सफारी. रात होते ही जंगल का माहौल पूरी तरह बदल जाता है. टॉर्च और स्पॉटलाइट की मदद से जंगल में घूमते हुए जानवरों को देखना बड़ा थ्रिलिंग एक्सपीरियंस होता है. यहां उल्लू, सिवेट, साही और कई रेयर जानवर रात में एक्टिव दिखाई देते हैं. इसके अलावा खाओ याई में कई खूबसूरत झरने भी हैं. यहां का हेव नारोक वॉटरफॉल काफी मशहूर है. इतना ही नहीं, कई हॉलीवुड फिल्मों में भी इसे दिखाजा जा चुका है.

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, भारत

उत्तराखंड का जिम कॉर्बेट भारत का सबसे पुराना नेशनल पार्क है. इसे 1936 में स्थापित किया गया था. ये नेशनल पार्ट बंगाल टाइगर के लिए दुनियाभर में फेमस है. कॉर्बेट का जंगल काफी अलग-अलग जानवरों और चीजों से भरा हुआ है. यहां घास के मैदान, घने साल के जंगल, नदी और पहाड़ सब कुछ देखने को मिलता है. यहां की सबसे पॉपुलर सफारी जोन हैं ढिकाला, बिजरानी, झिरना और ढेला. ढिकाला जोन खास तौर पर टाइगर साइटिंग के लिए फेमस है. सुबह की सफारी के दौरान जब धुंध के बीच जंगल धीरे-धीरे जागता है, तब वहां का माहौल बड़ा मैजिकल लगता है. हाथियों के झुंड, हिरण, मगरमच्छ और रंग-बिरंगे पक्षी यहां आमतौर पर दिख जाते हैं. कॉर्बेट सिर्फ वाइल्डलाइफ ही नहीं, बल्कि नेचर फोटोग्राफी के लिए भी शानदार जगह है.

भक्ति, इतिहास और खूबसूरती का संगम हैं भारत के ये 10 सबसे पुराने मंदिर, हर कोना सुनाता है आस्था की कहानी

मिनेरिया नेशनल पार्क, श्रीलंका

मिनेरिया नेशनल पार्क द गैदरिंग के लिए दुनियाभर में काफी ज्यादा मशहूर है. ये एक ऐसी नेचुरल घटना है जहां सैकड़ों एशियाई हाथी एक साथ इकट्ठा होते हैं. सूखे के मौसम में जब पानी कम हो जाता है, तब हाथियों के बड़े झुंड मिनेरिया रिजर्वायर के आसपास पहुंचते हैं. कई बार यहां एक साथ 300 हाथी तक देखे जाते हैं. शाम के टाइम जब सूरज ढल रहा होता है और हाथी पानी पीने के लिए नदी के किनारे खड़े होते हैं, तब यहां का नजारा बड़ा खूबसूरत लगता है. ये जगह फैमिली ट्रिप और फोटोग्राफी दोनों के लिए शानदार है. अगर आपका श्रीलंका जाने का प्लान बन रहा है, तो मिनेरिया नेशनल पार्क जरूर घूमकर आएं.

गल ओया नेशनल पार्क, श्रीलंका

मिनेरिया नेशनल पार्क के अलावा श्रीलंका का गल ओया भी इस लिस्ट में शामिल है. ये श्रीलंका के सबसे शांत और कम भीड़ वाले जंगलों में से एक है. यहां की सबसे खास चीज है बोट सफारी. दूसरे जंगलों में लोग जीप से घूमते हैं, लेकिन यहां नाव पर बैठकर जंगल एक्सप्लोर किया जाता है. इतना ही नहीं, कई बार तो हाथी एक आइलैंड से दूसरे आइलैंड तक तैरते हुए दिखाई देते हैं. ये सीन इतना रेयर और खूबसूरत होता है कि लोग इसे कैमरे में कैद करने के लिए दूर-दूर से आते हैं. यहां मगरमच्छ, वॉटर बर्ड और जंगली भैंसे आसानी से देखी जा सकती हैं. यानी अगर आप शांति और सुकून पसंद करते हैं, तो ये जगह आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है.

तमन नेगारा, मलेशिया

मलेशिया का तमन नेगारा करीब 13 करोड़ साल पुराना रेनफॉरेस्ट बताया जाता है. ये सुनकर ही इस जगह जाने का मन करता है. खैर, यहां का जंगल इतना घना और बड़ा है कि इसे एक्सप्लोर करना किसी फिल्मी एडवेंचर जैसा लगता है. यहां कैनोपी वॉक काफी ज्यादा पॉपुलर है. पेड़ों के ऊपर बने लंबे ब्रिज पर चलकर आप पूरे जंगल को ऊपर से देख सकते हैं. यहां नदी सफारी, गुफाओं की खोज और ट्रेकिंग जैसी कई एक्टिविटीज होती हैं. यानी आपको यहां नेचर के साथ-साथ एडवेंचर का भी मौका मिलेगा. हालांकि, यहां जानवर आसानी से नजर नहीं आते. लेकिन जंगल की आवाजें और माहौल ही इस जगह को खास बना देते हैं.

मानसून में स्विट्जरलैंड जैसा फील देंगे भारत के ये 5 खूबसूरत Hill Stations, गर्मी की नहीं रहती टेंशन

बुएंग बोराफेट, थाईलैंड

अगर आपको पक्षियों से प्यार है, तो थाईलैंड का बुएंग बोराफेट आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं. थाईलैंड का ये बड़ा वेटलैंड हजारों प्रवासी पक्षियों का घर है. यहां नाव की सवारी करते हुए आप काफी अलग-अलग और रेयर पक्षियों को बहुत करीब से देख सकते हैं. सुबह-सुबह धुंध के बीच उड़ते पक्षियों का सीन बेहद खूबसूरत लगता है. यहां कछुए, अलग-अलग तरह की मछलियां और कई रेयर पानी के क्रीचर्स भी दिखते हैं.

क्राउ वाइल्डलाइफ रिजर्व, मलेशिया

मलेशिया का क्राउ वाइल्डलाइफ रिजर्व उन लोगों के लिए है जो भीड़भाड़ से पूरी तरह दूर रहना चाहते हैं. यहां आपको गिब्बन, हॉर्नबिल, टैपिर और रेयर क्लाउडेड लेपर्ड जैसे खूबसूरत जानवर देखने को मिल सकते हैं. इस जगह ट्रेकिंग का एक्सपीरियंस बहुत शानदार रहता है. जंगल इतना शांत होता है कि कई बार सिर्फ पक्षियों और कीड़ों की आवाज ही यहां पर सुनाई देती है.

चितवन नेशनल पार्क, नेपाल

नेपाल का चितवन नेशनल पार्क साउथ एशिया की सबसे शानदार और किफायती वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशन में से एक है. ये पार्क खास तौर पर एक सींग वाले गैंडे के लिए मशहूर है. चितवन नेशनल पार्क में गैंडे दिखना काफी आम बात मानी जाती है. इसके अलावा बंगाल टाइगर, घड़ियाल, मगरमच्छ और कई रेयर पक्षी भी यहां पाए जाते हैं. यहां जीप सफारी के अलावा कैनो राइड और जंगल वॉक भी काफी पॉपुलर हैं. लोकल थारू कम्युनिटी की संस्कृति इस जगह को और भी खास बना देती है. आज जब दुनिया के ज्यादातर टूरिस्ट स्पॉट्स भीड़ और शोर से भर चुके हैं, तब एशिया के ये जंगल नेचर का असली चेहरा दिखाते हैं. यहां सिर्फ जानवर नहीं, बल्कि सुकून, पक्षियों की आवाज, थ्रिल और नेचर की असली खूबसूरती भी मिलती है. ऐसे में अगर आप अपनी अगली ट्रिप में कुछ अलग एक्सपीरियंस करना चाहते हैं, तो इन अनदेखे जंगलों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें.

गर्मी से चाहिए राहत? Uttarakhand की ये 6 जगहें बना देंगी आपका Summer vacation परफेक्ट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?