Home Lifestyle Maldives जैसा मैजिक, लेकिन भारत में! ये 7 Indian Beaches देखकर कैंसिल कर देंगे विदेश घूमने का प्लान

Maldives जैसा मैजिक, लेकिन भारत में! ये 7 Indian Beaches देखकर कैंसिल कर देंगे विदेश घूमने का प्लान

by Preeti Pal 20 May 2026, 10:46 AM IST (Updated 20 May 2026, 10:57 AM IST)
20 May 2026, 10:46 AM IST (Updated 20 May 2026, 10:57 AM IST)
Maldives जैसा मैजिक, लेकिन भारत में! ये 7 Indian Beaches देखकर कैंसिल कर देंगे विदेश घूमने का प्लान

Best Indian Beaches: अगर आप भी मालदीव की खूबसूरती को देखकर वहां जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो जरा रुकिए और भारत के इन बीचेज को देखिए. हमें यकीन हैं कि इन्हें देखकर आप विदेश घूमने का प्लान ड्रॉप कर देंगे.

नीला समंदर, सफेद रेत और शांत बीच की बात आते ही सबसे पहले मालदीव का नाम याद आता है. लेकिन अगर आप सोचते हैं कि ऐसा खूबसूरत नज़ारा देखने के लिए विदेश जाना जरूरी है, तो ज़रा रुकिए. दरअसल, भारत में भी कुछ ऐसे बीच मौजूद हैं, जो खूबसूरती के मामले में मालदीव को कड़ी टक्कर देते हैं. अंडमान और लक्षद्वीप के ये बीच अपने साफ पानी, रंग-बिरंगे कोरल रीफ और शांत माहौल के लिए दुनियाभर में फेमस हो रहे हैं. यहां पहुंचते ही ऐसा लगता है जैसे किसी फॉरेन आइलैंड पर छुट्टियां मना रहे हों. अगर आप बीच वेकेशन का सपना देख रहे हैं, तो ये जगहें आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

राधानगर बीच

सबसे पहले बात करते हैं राधानगर बीच की. ये बीच अपनी सफेद मुलायम रेत और क्रिस्टल क्लियर पानी के लिए बहुत पॉपुलर है. यहां का सनसेट इतना खूबसूरत होता है कि लोग घंटों बस समंदर को निहारते रहते हैं. यही वजह है कि इसे एशिया के सबसे सुंदर बीचों में गिना जाता है.

अगाती आइलैंड

इसके बाद आता है अगाती आइलैंड. फ़िरोज़ी पानी और कोरल रीफ से घिरा ये आइलैंड किसी पोस्टकार्ड जैसा दिखाई देता है. स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग पसंद करने वालों के लिए ये जगह बेस्ट है. यहां का शांत माहौल मन को पूरी तरह रिलैक्स कर देता है.

काला पत्थर बीच

काला पत्थर बीच अपनी लंबी गोल्डन कोस्टलाइन और पीसफुल एनवायरमेंट के लिए जाना जाता है. यहां भीड़ कम होती है, इसलिए जो लोग सुकून के पल बिताना चाहते हैं, उनके लिए ये परफेक्ट डेस्टिनेशन है. समंदर की लहरों के बीच लंबी वॉक का मज़ा यहां अलग ही फील होता है.

यह भी पढ़ेंःगर्मियों में घूमने का है प्लान? India की इन 6 जगहों से अभी बना लें दूरी, वरना ट्रिप बन सकती है जी का जंजाल

बंगाराम आइलैंड

अगर आपको एडवेंचर और पीस दोनों चाहिए, तो बंगाराम आइलैंड शानदार ऑप्शन है. नारियल के पेड़ों से घिरा ये आइलैंड मालदीव जैसी फील देता है. यहां डाइविंग, कयाकिंग और वाटर स्पोर्ट्स का मज़ा लिया जा सकता है.

नील आइलैंड

नील आइलैंड अपनी नेचुरल खूबसूरती और शांत माहौल के लिए फेमस है. यहां का क्लियर पानी और सनसेट का गोल्डन नज़ारा किसी फिल्मी सीन जैसा लगता है. यानी अगर इस साल बीच वेकेशन का प्लान बना रहे हैं, तो मालदीव जाने से पहले भारत के इन खूबसूरत बीचों को जरूर एक्सप्लोर करें.

मिनिकॉय आइलैंड

वहीं मिनिकॉय आइलैंड अपने खूबसूरत लैगून और लाइटहाउस व्यू के लिए जाना जाता है. चारों तरफ फैला नीला समंदर इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है.

एलिफेंट बीच

लास्ट में आता है एलिफेंट बीच, आप यहां जाकर भी फॉरेन वाली फील ले सकते हैं. खासतौर से एडवेंचर लवर्स के लिए ये जगह जन्नत है. यहां कोरल रीफ, स्कूबा डाइविंग और वाटर स्पोर्ट्स का शानदार एक्सपीरियंस मिलता है.

यह भी पढ़ेंः विदेश नहीं, इस बार देश की खूबसूरती! Vacation के लिए भारत की इन जगहों से बेहतर नहीं कोई डेस्टिनेशन

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?