Home Lifestyle धरती पर कहीं फूलों की चादर, तो कहीं रंगों का समंदर; दुनिया की ये 7 जगहें किसी जन्नत से कम नहीं

धरती पर कहीं फूलों की चादर, तो कहीं रंगों का समंदर; दुनिया की ये 7 जगहें किसी जन्नत से कम नहीं

by Preeti Pal 21 May 2026, 11:04 AM IST (Updated 21 May 2026, 12:10 PM IST)
21 May 2026, 11:04 AM IST (Updated 21 May 2026, 12:10 PM IST)
धरती पर कहीं फूलों की चादर, तो कहीं रंगों का समंदर; दुनिया की ये 7 जगहें किसी जन्नत से कम नहीं

Beautiful Flower Fields Countries: अगर आपको घूमने के साथ-साथ नेचर की खूबसूरती देखने का शौक है, तो दुनिया में कुछ ऐसी जगहें हैं जहां पहुंचकर ऐसा लगता है जैसे धरती पर जन्नत उतर आई हो. रंग-बिरंगे फूलों से ढकी वादियां, दूर तक फैले ट्यूलिप गार्डन और खुशबू से महकते लैवेंडर के खेत हर साल लाखों टूरिस्ट्स को अपनी तरफ खींचते हैं. खास बात ये है कि इस खूबसूरत लिस्ट में भारत की ‘वैली ऑफ फ्लावर्स’ भी शामिल है. ऐसे में आज आपके लिए दुनिया की उन खूबसूरत जगहों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो अपने खूबसूरत फूलों की वादियों के लिए फेमस हैं.

नीदरलैंड्स

नीदरलैंड्स को दुनिया का सबसे फेमस ट्यूलिप डेस्टिनेशन माना जाता है. यहां का क्यूकेनहोफ गार्डन हर साल लाखों फूलों से सजाया जाता है. लगभग 32 हेक्टेयर में फैले इस गार्डन में करीब 70 लाख फूलों के बल्ब लगाए जाते हैं. मार्च से मई के बीच यहां का नजारा सबसे ज्यादा खूबसूरत होता है. दूर-दूर तक फैले कलरफुल ट्यूलिप खेत किसी पोस्टकार्ड जैसे लगते हैं.

जापान

जापान सिर्फ चेरी ब्लॉसम के लिए ही नहीं, बल्कि अपने शानदार फ्लावर पार्क्स के लिए भी फेमस है. इबाराकी में हिताची सीसाइड पार्क में नेमोफिला, ट्यूलिप और नार्सिसस जैसे फूलों की शानदार सजावट देखने को मिलती है. अप्रैल से मई के बीच पूरा पार्क ब्लू और कलरफुल फूलों से ढक जाता है. दुनियाभर से आए टूरिस्ट्स के लिए ये जगह जन्नत से कम नहीं है.

यह भी पढ़ेंःविदेश नहीं, इस बार देश की Summer Vacation के लिए भारत की इन जगहों से बेहतर नहीं कोई डेस्टिनेशन

फ्रांस

फ्रांस का प्रोवेंस इलाका अपने लैवेंडर फील्ड्स के लिए दुनियाभर में मशहूर है. जून से अगस्त के बीच यहां बैंगनी और लैवेंडर खेत पूरी घाटी को महका देते हैं. खासतौर पर जून के आखिर और जुलाई के बीच तक यहां का सीन बहुत अट्रैक्टिव होता है. यही वजह है कि ये जगह ट्रैवल फोटोग्राफी के शौकीनों की फेवरेट लोकेशन बन चुकी है.

भारत

भारत की बात करें तो उत्तराखंड की ‘वैली ऑफ फ्लावर्स’ भी लिस्ट में शामिल है.यूनेस्को से मान्यता प्राप्त ये नेशनल पार्क अपनी खूबसूरती और रेयर फूलों के लिए जाना जाता है. जुलाई से सितंबर के बीच यहां हजारों रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं, जो पूरी घाटी को बहुत खूबसूरत बना देते हैं. ट्रेकिंग और नेचर लवर्स के लिए ये जगह किसी ड्रीम जैसी है.

अमेरिका

अमेरिका में भी कई शानदार फ्लावर फेस्टिवल होते हैं. कैलिफोर्निया के कार्ल्सबैड फ्लावर फील्ड्स और वॉशिंगटन के ट्यूलिप फेस्टिवल हर साल बड़ी तादात में टूरिस्ट्स को अट्रैक्ट करते हैं. हालांकि, ये सालभर नहीं खिलते, लेकिन सीजन के टाइम यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है.

इटली

इटली का टस्कनी और कैस्टेलुचियो इलाका भी नेचुरल फूलों की खूबसूरती के लिए काफी फेमस है. यहां की पहाड़ियां रंग-बिरंगे जंगली फूलों से भर जाती हैं. पीसफुल जगह और खूबसूरत नजारों की वजह से ये जगह कपल्स और फोटोग्राफर्स के बीच काफी पॉपुलर है.

चीन

चीन का लुओपिंग इलाका अपने येलो कैनोला फूलों के लिए जाना जाता है. विंटर के आखिर और बसंत की शुरुआत में यहां दूर-दूर तक पीले फूलों की चादर बिछ जाती है. एशिया के सबसे शानदार फ्लावर लैंडस्केप्स में इसकी गिनती होती है.

यह भी पढ़ेंः Maldives जैसा मैजिक, लेकिन भारत में! ये 7 Indian Beaches कैंसिल कर देंगे विदेश घूमने का प्लान

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?