Baggy Jeans Styling Tips: ढीली-ढाली, कंफर्टेबल और कूल वाइब देने वाली बैगी जींस पिछले कुछ सालों से फैशन की दुनिया पर राज कर रही है. 2000s का फैशन जैसे ही वापस आया, वैसे ही बैगी जींस ने भी स्ट्रीट स्टाइल, रनवे और सेलेब्रिटी वॉर्डरोब में अपनी खास जगह बना ली. अब चाहे एयरपोर्ट लुक हो, ब्रंच डेट या दोस्तों के साथ आउटिंग, बैगी जींस हर मौके पर फिट बैठती है. हालांकि, फैशन में बैरल, बैलून और हरेम पैंट जैसे नए पैटर्न ट्रेंड कर रहे हैं. लेकिन बैगी जींस का चार्म अभी भी बरकरार है. इस साल के फैशन ट्रेंड्स भी साफ बता रहे हैं कि ये स्टाइल जल्दी कहीं जाने वाला नहीं. यही वजह है कि बड़े-बड़े ब्रान्ड्स ने भी अपने कलेक्शन में बैगी जींस को खास जगह दी है. वहीं, अगर आप भी सोचते हैं कि बैगी जींस सिर्फ स्नीकर्स के साथ ही अच्छी लगती है, तो अब अपने फैशन गेम को अपग्रेड करने का टाइम आ चुका है. यही वजह है कि आज बैगी जींस को स्टाइल करने के 6 ऐसे तरीके, जो आपके पूरे लुक को मिनटों में ग्लैमरस बना देंगे.

लोफर्स का कॉम्बो
आप अपनी बैगी जींस को लोफर्स के साथ पेयर कर सकते हैं. ये स्टाइल इस टाइम काफी ट्रेंड में है. इंडिगो ब्लू बैगी जींस को नॉर्मकोर लोफर्स के साथ पहनकर आप एकदम स्टाइलिश और क्लासी दिख सकती हैं.

फिशनेट बैलेरिना शूज़
समर 2026 में अगर कोई फुटवेयर सबसे ज्यादा चर्चा में है, तो वो है फिशनेट बैलेरिना शूज़. फैशन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ब्लू बैगी जींस और ये शूज़ इस सीजन का सबसे बड़ा ट्रेंड बनने वाले हैं. आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं.
ईद फैशन में क्यों छाए रहते हैं Pakistani Suit? जानिए भारतीय सलवार सूट से कितना अलग है इनका अंदाज

किटन हील्स
2000s फैशन फिर से पूरी तरह लौट आया है. इसी वजह से फ्रेयड या फटे हेम वाली बैगी जींस इस टाइम सुपर ट्रेंडी मानी जा रही है. इसे स्टाइल करने का सबसे आसान तरीका है लंबी शर्ट या मिनी ड्रेस को जींस के ऊपर पहनना. साथ में किटन हील्स पहन लें. अगर आप इस आउटफिट को और ग्लैमरस बनाना चाहती हैं, तो बड़ा टोट बैग कैरी करें.

व्हाइट पंप्स
लाइट रंग की बैगी जींस इस साल फैशन लवर्स की फेवरेट बनी हुई है. चाहे वो किसी भी ब्रांड की क्यों ना हो. इस तरह की जींस को आप व्हाइट पंप्स के साथ पहन सकती हैं. बैगी जींस और पंप्स का कॉम्बिनेशन भी ट्रेंड में है.

रेड हील्स
अगर आप अपने लुक में थोड़ा ड्रामा और बोल्डनेस चाहती हैं, तो बैगी जींस के साथ रेड हील्स ट्राई करें. ये कॉम्बिनेशन काफी फैशन-फॉरवर्ड माना जाता है. रेड हील्स पूरे आउटफिट का फोकस बन जाती हैं और सिंपल जींस भी स्टाइलिश नजर आती है.

रबर क्लॉग्स
वीकेंड पर अगर आप जल्दी तैयार होना चाहती हैं लेकिन फिर भी स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो क्लासिक बैगी जींस और रबर क्लॉग्स का कॉम्बो सबसे बढ़िया ऑप्शन है. व्हाइट टी-शर्ट के साथ इसे पेयर करें और कलरफुल क्लॉग्स पहन लें. चाहें प्लेटफॉर्म स्टाइल हो या कलरफुल डिजाइन, ये फुटवेयर पूरे लुक को मजेदार और ट्रेंडी बना देता है.
