Home Lifestyle ईद फैशन में क्यों छाए रहते हैं Pakistani Suit? जानिए भारतीय सलवार सूट से कितना अलग है इनका अंदाज

ईद फैशन में क्यों छाए रहते हैं Pakistani Suit? जानिए भारतीय सलवार सूट से कितना अलग है इनका अंदाज

by Preeti Pal 27 May 2026, 11:39 AM IST (Updated 27 May 2026, 12:17 PM IST)
27 May 2026, 11:39 AM IST (Updated 27 May 2026, 12:17 PM IST)
ईद फैशन में क्यों छाए रहते हैं Pakistani Suit? जानिए भारतीय सलवार सूट से कितना अलग है इनका अंदाज

Pakistani Suit: ईद का त्योहार सिर्फ खुशियों का ही नहीं, बल्कि खूबसूरत फैशन और ट्रेडिशनल स्टाइल का भी होता है. हर साल महिलाएं अपने ईद लुक को खास बनाने के लिए नए आउटफिट्स की शॉपिंग करती हैं. पिछले कुछ टाइम में पाकिस्तानी सूट्स का क्रेज काफी बढ़ा है. इन सूट्स की खास बात ये है कि इनमें सिंपल और रॉयल एलिगेंस दोनों का शानदार कॉम्बिनेशन दिखता है. भारतीय और पाकिस्तानी सलवार सूट्स की जड़ें भले ही एक जैसी हों, लेकिन दोनों का स्टाइल काफी अलग होता है.

दोनों में अंतर

भारतीय सूट्स ज्यादा हैवी और ग्रैंड लुक देते हैं. वहीं पाकिस्तानी सूट्स में सॉफ्ट, क्लासी और मॉडेस्ट फैशन देखने को मिलता है. यही वजह है कि ईद जैसे त्योहारों पर लड़कियां इन्हें खूब पसंद करती हैं. सबसे बड़ा फर्क इनके डिजाइन और फिटिंग में नजर आता है. पाकिस्तानी सूट्स में आमतौर पर लॉन्ग और स्ट्रेट कट कुर्ते होते हैं. इन कुर्तों में हाई स्लिट्स और साफ-सुथरी सिलाई एलिगेंट लुक देती है. दूसरी तरफ भारतीय सलवार सूट्स में ए-लाइन फ्लेयर्स, हाई-लो हेमलाइन, लेयर्ड डिजाइन और कई तरह के कट्स देखने को मिलते हैं.

पाकिस्तानी सूटों की खासियत

पाकिस्तानी सूट्स की एक और खासियत है इनकी एम्ब्रॉयडरी. इनमें पूरा आउटफिट हेवी कढ़ाई से भरा नहीं होता, बल्कि नेकलाइन, कफ्स और हेमलाइन पर बारीक और खूबसूरत काम किया जाता है. यही मिनिमल एम्ब्रॉयडरी इन्हें क्लासी और रिच लुक देती है. वी-नेक पर लेस या पाइपिंग, राउंड नेक पर हैंड एम्ब्रॉयडरी और बोट नेक पर हल्का वर्क इनकी खास पहचान मानी जाती है.

Haldi Function में क्या पहनें? 6 आउटफिट जिनमें स्टाइलिश भी दिखेंगी और मस्ती भी जमकर करेंगी

इंडियन सूट्स भी नहीं कम

अगर भारतीय सूट्स की बात करें तो उनमें ज्यादातर आउटफिट पर ऑलओवर कढ़ाई और डिजाइनिंग देखने को मिलती है. शादी-ब्याह और बड़े फंक्शन्स के लिए ये स्टाइल परफेक्ट लगते हैं. हालांकि, ईद जैसे त्योहारों के लिए कई लड़कियां अब लाइटवेट और ग्रेसफुल पाकिस्तानी सूट्स को ज्यादा पसंद करने लगी हैं.

फैब्रिक का कमाल

फैब्रिक भी पाकिस्तानी सूट्स को खास बनाता है. इनमें सबसे ज्यादा इस्तेमाल लॉन फैब्रिक का होता है. ये कॉटन जैसा लाइटवेट और ब्रीदेबल कपड़ा होता है, जो गर्मियों की ईद के लिए एकदम परफेक्ट रहता है. भारत में ये फैब्रिक कम देखने को मिलता है, लेकिन पाकिस्तान में कैजुअल और फेस्टिव दोनों तरह के आउटफिट्स में इसका खूब यूज होता है.

शिफॉन और ऑर्गेंजा

इसके अलावा शिफॉन और ऑर्गेंजा फैब्रिक भी पाकिस्तानी फैशन का बड़ा और खास हिस्सा हैं. ऑर्गेंजा का हल्का और फ्लोई लुक आउटफिट को रॉयल टच देता है. वहीं, शिफॉन की सॉफ्ट फॉल और लेस वर्क इसे बहुत खूबसूरत बनाती है.

दुपट्टा स्टाइलिंग

दुपट्टा स्टाइलिंग भी दोनों फैशन में काफी अलग-अलग है. पाकिस्तानी सूट्स में दुपट्टा सिर्फ एक्सेसरी नहीं बल्कि पूरे लुक का खास हिस्सा माना जाता है. लंबे और चौड़े दुपट्टों पर बॉर्डर एम्ब्रॉयडरी होती है, जिन्हें दोनों कंधों पर पिन करके कैरी किया जाता है. इससे पूरा लुक काफी ज्यादा ग्रेसफुल लगता है. वहीं भारतीय सूट्स में दुपट्टा स्टाइलिंग ज्यादा रिलैक्स और फ्री होता है. इसे एक कंधे पर डालना, शॉल की तरह लपेटना या कैजुअली कैरी करना आम बात है.

ईद कलेक्शन

ईद कलेक्शन की बात करें तो पाकिस्तानी सूट्स में हमेशा सॉफ्ट और पेस्टल कलर्स का ट्रेंड देखने को मिलता है. पाउडर ब्लू, मिंट ग्रीन, सॉफ्ट पिंक, आइवरी और क्रीम जैसे कलर इन आउटफिट्स को फ्रेश और एलिगेंट बनाते हैं. लाइट एम्ब्रॉयडरी और खूबसूरत दुपट्टों के साथ ये कलर त्योहार की वाइब को और भी खास बना देते हैं.

एक Dupatta बदल सकता है आपका पूरा लुक! जानिए कैसे ट्रेडिशनल फैशन में लगा रहा है मॉडर्न स्टाइल का तड़का

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?