Home Lifestyle Perfume लगाते ही क्यों उड़ जाती है खुशबू? जानें कैसे फ्रेगरेंस पूरे दिन रहेगी फ्रेश और लॉन्ग लास्टिंग

Perfume लगाते ही क्यों उड़ जाती है खुशबू? जानें कैसे फ्रेगरेंस पूरे दिन रहेगी फ्रेश और लॉन्ग लास्टिंग

by Preeti Pal 27 May 2026, 1:15 PM IST (Updated 27 May 2026, 1:33 PM IST)
27 May 2026, 1:15 PM IST (Updated 27 May 2026, 1:33 PM IST)
Perfume लगाते ही क्यों उड़ जाती है खुशबू? जानिए कैसे आपकी फ्रेगरेंस पूरे दिन रहेगी फ्रेश और लॉन्ग लास्टिंग

Perfume Lasting Power: सुबह तैयार होकर अपना फेवरेट परफ्यूम लगाना हर किसी को अच्छा लगता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि ऑफिस पहुंचते-पहुंचते खुशबू गायब हो जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो इसका मतलब सिर्फ परफ्यूम वीक नहीं है. दरअसल, परफ्यूम कितनी देर तक टिकेगा, ये आपकी स्किन, मौसम, लगाने के तरीके और परफ्यूम की क्वालिटी पर भी डिपेंड करता है. वैसे भी, परफ्यूम सिर्फ खुशबू नहीं, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी का हिस्सा होता है. यही वजह है कि लोग अब ऐसी फ्रेगरेंस की तलाश में रहते हैं जो पूरे दिन फ्रेश फील करवाए. आखिर कौन से फैक्टर ये तय करते हैं कि आपका परफ्यूम कितनी देर तक टिकेगा. आज इसी का खुलासा करेंगे.

परसेंटेज का मामला

हर परफ्यूम की स्ट्रेंथ अलग होती है. परफ्यूम में मौजूद फ्रेगरेंस ऑयल्स उसकी लॉन्ग लास्टिंग क्वालिटी तय करते हैं. जितना ज्यादा ऑयल, उतनी ज्यादा देर तक खुशबू टिकेगी. परफ्यूम या एक्स्ट्रेट डी परफ्यूम सबसे ज्यादा स्ट्रॉन्ग होते हैं. इनमें 20 से 40 प्रतिशत तक फ्रेगरेंस ऑयल होता है. इनकी खुशबू 12 से 24 घंटे तक रह सकती है. वहीं ईओ डे परफ्यूम यानी EDP करीब 6 से 8 घंटे तक टिकता है. डेली यूज के लिए इसे काफी पसंद किया जाता है. वहीं, अगर आप EDT इस्तेमाल करते हैं, तो उसकी खुशबू लाइट होती है. ये लगभग 3 से 5 घंटे तक रहती है. वहीं, EDC सबसे लाइट परफ्यूम होता है. यानी इसकी खुशबू जल्दी उड़ जाती है.

नोट्स पर रखें फोकस

परफ्यूम में नोट्स भी इसकी लाइफ तय करते हैं. शुरुआत में जो तेज और फ्रेश खुशबू आती है, उसे टॉप नोट कहते हैं. ये जल्दी खत्म हो जाती है. उसके बाद मिडिल नोट्स आते हैं, लेकिन असली गेम बेस नोट्स का होता है. सैंडलवुड, वनीला, मस्क और एम्बर जैसे बेस नोट्स लंबे टाइम तक स्किन पर टिके रहते हैं. यही वजह है कि वुडी और मस्की फ्रेगरेंस ज्यादा लॉन्ग लास्टिंग माने जाते हैं.

एक Dupatta बदल सकता है आपका पूरा लुक! जानिए कैसे ट्रेडिशनल फैशन में लगा रहा है मॉडर्न स्टाइल का तड़का

स्किन टाइप का राज

दिलचस्प बात ये है कि आपकी स्किन टाइप भी बहुत मायने रखती है. अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो खुशबू ज्यादा देर तक टिकेगी क्योंकि स्किन का नेचुरल ऑयल फ्रेगरेंस को पकड़कर रखता है. वहीं ड्राई स्किन से परफ्यूम जल्दी उड़ जाता है. लेकिन इसका सिंपल सॉल्यूशन है. परफ्यूम लगाने से पहले स्किन को मॉइस्चराइज करें. बिना खुशबू वाला लोशन लगाने के बाद परफ्यूम स्प्रे करने से खुशबू ज्यादा देर तक बनी रहती है. कई लोग वैसलीन ट्रिक भी इस्तेमाल करते हैं. यानी पल्स पॉइंट्स पर हल्की वैसलीन लगाकर उसके ऊपर परफ्यूम स्प्रे कर सकते हैं.

परफ्यूम लगाने की जगह

परफ्यूम लगाने की जगह भी बहुत जरूरी होती है. कलाई, गर्दन, कानों के पीछे और कोहनी के अंदर वाले हिस्से को पल्स पॉइंट्स कहा जाता है. यहां बॉडी हीट ज्यादा होती है, जिससे खुशबू धीरे-धीरे पूरे दिन फैलती रहती है. हालांकि, एक बड़ी गलती जो लोग अक्सर करते हैं, वे है परफ्यूम लगाने के बाद कलाई रगड़ना. इससे फ्रेगरेंस के मॉलिक्यूल्स टूट जाते हैं. खुशबू जल्दी खत्म हो जाती है. इसलिए स्प्रे के बाद परफ्यूम को नैचुरली सूखने दें.

लेयरिंग का कमाल

अगर आप चाहते हैं कि खुशबू और ज्यादा देर तक रहे, तो फ्रेगरेंस लेयरिंग ट्राई कर सकते हैं. यानी एक ही खुशबू वाले बॉडी वॉश, लोशन और परफ्यूम का इस्तेमाल करें. इससे खुशबू ज्यादा डीप और लॉन्ग लास्टिंग बनती है. कपड़ों पर लाइट परफ्यूम स्प्रे करना भी अच्छा ऑप्शन है क्योंकि फैब्रिक पर खुशबू कई बार स्किन से ज्यादा देर टिकती है. हालांकि सिल्क या डेलिकेट कपड़ों पर सीधे स्प्रे करने से बचना चाहिए.

स्टोर करने का तरीका

परफ्यूम को स्टोर करने का तरीका भी उसकी क्वालिटी पर असर डालता है. बहुत से लोग परफ्यूम बाथरूम में रखते हैं. हालांकि, गर्मी और नमी इसकी खुशबू खराब कर सकती है. इसलिए परफ्यूम को हमेशा ठंडी और ड्राई जगह पर रखें. देखा जाए तो, सही परफ्यूम सिलेक्ट करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उसे सही तरीके से यूज करना. अगर आप इन आसान टिप्स को फॉलो करेंगे, तो आपकी फेवरेट फ्रेगरेंस सुबह से रात तक आपके साथ बनी रहेगी.

ईद फैशन में क्यों छाए रहते हैं Pakistani Suit? जानिए भारतीय सलवार सूट से कितना अलग है इनका अंदाज

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?