Gold Bracelet Design: सोने की जूलरी का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता. खास बात ये है कि आजकल लड़कियां भारी गहनों की बजाय ऐसे गोल्ड जूलरी ज्वेलरी डिज़ाइन पसंद कर रही हैं, जिन्हें रोजाना भी आसानी से पहना जा सके. ऑफिस जाना हो, कॉलेज, शॉपिंग या फिर किसी फैमिली फैंक्शन में शामिल होना हो, एक स्टाइलिश गोल्ड ब्रेसलेट आपके पूरे लुक को मिनटों में खास बना सकता है. अगर आप भी ऐसा गोल्ड ब्रेसलेट खरीदने का सोच रही हैं, जो स्टाइलिश होने के साथ रोजाना पहनने के लिए भी अच्छा हो, तो ये 6 डिज़ाइन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं.
चेन ब्रेसलेट
अगर आपको मिनिमल और एलिगेंट जूलरी ज्वेलरी पसंद है, तो पतली गोल्ड चेन वाला ब्रेसलेट सबसे अच्छा है. इसे वेस्टर्न आउटफिट से लेकर सूट और साड़ी तक हर ड्रेस के साथ आसानी से मैच किया जा सकता है.

फ्लोरल मोटिफ ब्रेसलेट
फूलों से प्रेरित डिज़ाइन हमेशा ट्रेंड में रहते हैं. छोटे-छोटे फ्लोरल पैटर्न वाला गोल्ड ब्रेसलेट हाथों की खूबसूरती को और बढ़ा देता है. ये डिज़ाइन खासतौर पर उन महिलाओं के लिए बढ़िया है जो सिंपल जूलरी पहनना पसंद करती हैं.
हर फंक्शन में Alia Bhatt कैसे दिखती हैं इतनी परफेक्ट? पता चल गया उनका स्टाइल सीक्रेट
हार्ट ब्रेसलेट
दिल के शेप वाले छोटे गोल्ड ब्रेसलेट लड़कियों के बीच काफी फेमस है. ये डिज़ाइन मॉडर्न और क्लासी दोनों लुक देता है. अगर आप किसी खास मौके पर खुद को या किसी अपने को गिफ्ट देना चाहती हैं, तो ये एक अच्छा विकल्प है.
अलग-अलग पैटर्न ब्रेसलेट
आजकल स्क्वायर, सर्कल और ओवल शेप वाले डिज़ाइन काफी पसंद किए जा रहे हैं. ये ब्रेसलेट प्रोफेशनल और मॉडर्न लुक देता है. ऑफिस जाने वाली लड़कियों के लिए इस तरह के ब्रेसलेट डिज़ाइन अच्छे रहते हैं.

कफ स्टाइल ब्रेसलेट
अगर आप थोड़ा बोल्ड और ट्रेंडी लुक चाहती हैं, तो कफ स्टाइल गोल्ड ब्रेसलेट चुन सकती हैं. ये डिज़ाइन बिना ज्यादा जूलरी पहने भी आपके लुक को स्टाइलिश बना देता है. इंडो-वेस्टर्न और फेस्टिव आउटफिट के साथ ये बहुत खूबसूरत लगता है.
ट्विस्टेड गोल्ड ब्रेसलेट
दो या तीन पतली गोल्ड चेन को ट्विस्ट करके बनाया गया ब्रेसलेट इन दिनों काफी ट्रेंड में है. इसका डिज़ाइन हाथों को रिच और एलिगेंट लुक देता है. इसे अकेले पहनें या घड़ी के साथ स्टाइल करें, दोनों ही तरीके से ये अच्छा दिखता है.
