Haldi Function Outfit: इंडियन वेडिंग की सबसे मजेदार रस्मों में से एक है, हल्दी सेरेमनी. ढोल, म्यूजिक, डांस, दोस्तों की मस्ती और चेहरे पर लगती हल्दी, इस फंक्शन का मजा ही अलग होता है. लेकिन इस खुशी के माहौल के साथ एक बड़ा सवाल भी आता है कि,आखिर फंक्शन में ऐसा क्या पहनें जो स्टाइलिश भी लगे और हल्दी के छींटों से खराब होने का डर भी न रहे? ऐसे में हल्दी फंक्शन के लिए कपड़े सिलेक्ट करते हुए सबसे जरूरी है कंफर्ट और सही फैब्रिक. क्योंकि ये फंक्शन ज्यादातर दिन में और खुले में होता है. इसके लिए ऐसे कपड़े पहनना जरूरी है जिनमें आप आसानी से घूम-फिर सकें और डांस का मजा ले सकें. अगर आप भी अपने हल्दी आउटफिट को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो आज आपके लिए स्टाइल गाइड लेकर आए हैं.

सही कलर
हल्दी का मतलब ही रंग और खुशी है. यही वजह है कि आउटफिट के कलर भी उसी हिसाब से होने चाहिए. ऐसे में पीला रंग सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है क्योंकि ये हल्दी की थीम से मैच होता है. येलो के अलावा ऑरेंज, पीच, मैरीगोल्ड और पेस्टल शेड्स भी इस फंक्शन में काफी खूबसूरत लगते हैं. अगर आप थोड़ा अलग दिखना चाहते हैं तो मिंट ग्रीन, बेबी पिंक या हल्का ब्लू भी ट्राई कर सकते हैं.

बेस्ट आउटफिट
हल्दी फंक्शन के लिए सूट और शरारा सबसे कंफर्टेबल और ट्रेंडी ऑप्शन बन चुके हैं. फ्लोई शरारा के साथ सिंपल कुर्ता पहनने से लुक भी एलिगेंट लगता है. हैवी कढ़ाई और ज़री वाले कपड़ों की जगह लाइट प्रिंट और थ्रेड वर्क बेहतर रहते हैं.
गर्मियों में स्टाइल भी, आराम भी! ये 5 सॉफ्ट Cotton Saree पहनकर समर सीजन को बनाएं शानदार

लहंगा ऑप्शन
अगर आप दुल्हन हैं या परिवार के करीब हैं, तो हल्का और फ्लोई लहंगा भी शानदार ऑप्शन हो सकता है. जॉर्जेट या कॉटन फैब्रिक वाला लहंगा हल्दी फंक्शन के लिए परफेक्ट रहते हैं. आजकल प्री-स्टिच्ड लहंगे भी काफी ट्रेंड में हैं क्योंकि इन्हें संभालना ईजी होता है.

प्री-ड्रेप्ड साड़ी
मॉडर्न और फ्यूजन लुक पसंद करने वाली लड़कियों के लिए प्री-ड्रेप साड़ी, काफ्तान या एथनिक जंपसूट शानदार चॉइस बन सकते हैं. ये आउटफिट स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ काफी कंफर्टेबल भी होते हैं.

लड़कों का फैशन
लड़कों के लिए हल्दी में सिंपल कुर्ता-पायजामा हमेशा बेस्ट रहता है. कॉटन या लिनेन का येलो, ऑरेंज या ऑफ व्हाइट कुर्ता फंक्शन में फ्रेश और क्लासी लुक देता है. अगर थोड़ा एक्स्ट्रा स्टाइल चाहिए तो उसके ऊपर फ्लोरल नेहरू जैकेट भी पहनी जा सकती है.

जूलरी
हल्दी फंक्शन में भारी गोल्ड जूलरी से बचना चाहिए. इसकी जगह फ्लोरल जूलरी खूबसूरत लगती है. फ्रेश फ्लॉवर से बने नेकलेस, इयररिंग्स और ब्रेसलेट पूरे लुक को शानदार और ड्रीमी बना देते हैं.
गर्मियों में छा रहे हैं ये 6 Trendy Blouse Designs, पहनकर आपका साड़ी लुक भी बनेगा सुपर स्टाइलिश
