Home Lifestyle एक Dupatta बदल सकता है आपका पूरा लुक! जानिए कैसे ट्रेडिशनल फैशन में लगा रहा है मॉडर्न स्टाइल का तड़का

एक Dupatta बदल सकता है आपका पूरा लुक! जानिए कैसे ट्रेडिशनल फैशन में लगा रहा है मॉडर्न स्टाइल का तड़का

by Preeti Pal 26 May 2026, 4:32 PM IST
26 May 2026, 4:32 PM IST
एक Dupatta बदल सकता है आपका पूरा लुक! जानिए कैसे ट्रेडिशनल फैशन में लगा रहा है मॉडर्न स्टाइल का तड़का

Dupatta: इंडियन एथनिक फैशन की बात हो और दुपट्टे का जिक्र न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. एक खूबसूरत दुपट्टा किसी भी सिंपल आउटफिट को रॉयल और स्टाइलिश बना सकता है. यही वजह है कि आजकल फैशन लवर्स सिर्फ कपड़ों पर नहीं, बल्कि उनके साथ कैरी किए जाने वाले दुपट्टों पर भी फोकस कर रहे हैं. आज की मॉडर्न लड़कियां ऐसे एथनिक फैशन की तलाश में रहती हैं जो ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ स्टाइलिश और कंफर्टेबल भी हो. इसी को ध्यान में रखते हुए कई फैशन ब्रांड्स इंडियन हैंडलूम को नए अंदाज में पेश कर रहे हैं. अगर आप भी अपने लुक में जान डालना चाहती हैं, तो इन 5 अलग-अलग दुपट्टों को अपने वॉर्डरोब का हिस्सा जरूर बनाएं.

कॉटन दुपट्टा

अगर आप कम्फर्ट और स्टाइल दोनों चाहती हैं, तो कॉटन दुपट्टा सबसे बढ़िया ऑप्शन माना जाता है. गर्मियों में ये बहुत लाइट और कंफर्टेबल रहता है. कॉटन फैब्रिक की खास बात ये है कि इसमें बने प्रिंट और रंग लंबे टाइम तक खूबसूरत बने रहते हैं. ऑफिस, कॉलेज या दिन के फंक्शन्स में कॉटन दुपट्टा आपके सूट लुक को और एलिगेंट बना देते हैं. आजकल हैंडब्लॉक प्रिंट और हल्के बॉर्डर वाले कॉटन दुपट्टे काफी ट्रेंड में हैं.

चंदेरी दुपट्टा

अगर आपको रिच लुक पसंद है, तो चंदेरी दुपट्टा शानदार ऑप्शन है. इसकी हल्की शाइन और टेक्सचर इसे बहुत खास बनाता है. शाम की पार्टी, शादी या फेस्टिव फंक्शन में चंदेरी दुपट्टा पूरे आउटफिट को ग्रेसफुल बना देता है. इसकी सबसे बड़ी खूबी यही है कि ये ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ आसानी से मैच हो जाता है.

Haldi Function में क्या पहनें? 6 आउटफिट जिनमें स्टाइलिश भी दिखेंगी और मस्ती भी जमकर करेंगी

लिनन दुपट्टा

आजकल क्वाइट लक्जरी और मिनिमल फैशन का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में लिनन दुपट्टा लड़कियों की पहली पसंद बनता जा रहा है. इसका टेक्सचर बहुत नेचुरल और क्लासी लगता है. ब्रंच, कैजुअल आउटिंग या लिटरेचर फेस्ट जैसी जगहों पर लिनन दुपट्टा काफी स्मार्ट और एलिगेंट लुक देता है.

कॉटन सिल्क दुपट्टा

कॉटन सिल्क फैब्रिक उन लड़कियों के लिए परफेक्ट रहता है, जो हेवी कपड़े नहीं पहनना चाहतीं लेकिन स्टाइल में कोई कमी भी नहीं चाहतीं. इसमें कॉटन का कंफर्ट और सिल्क की शाइन दोनों मिलती हैं. यही वजह है कि ये फैब्रिक छोटे फंक्शन्स से लेकर फैमिली गेट-टुगेदर तक हर मौके पर अच्छा लगता है.

सिल्क दुपट्टा

सिल्क दुपट्टा हमेशा से इंडियन फैशन का सबसे रॉयल हिस्सा माना जाता है. शादी, त्योहार या बड़े प्रोग्राम में सिल्क दुपट्टा पूरे लुक को शानदार बना देता है. इसकी शाइन, भारी बॉर्डर और खूबसूरत कढ़ाई इसे खास बनाती है. यही वजह है कि सिल्क दुपट्टे कई बार पीढ़ियों तक संभालकर रखे जाते हैं.

गर्मी से चाहिए राहत? Uttarakhand की ये 6 जगहें बना देंगी आपका Summer vacation परफेक्ट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?