December Holiday List: यहां दिसंबर के महीने में पड़ने वाले बैंक हॉलिडे की जानकारी दी गई है. इसके अलावा आपको स्कूल हॉलिडे की पूरी लिस्ट भी मिल जाएगी.
8 December, 2025
December Holiday List: साल के आखिरी महीने में कई दिन बैंक बंद रहेंगे. अगर आपको किसी जरूरी काम से बैंक जाना है तो बैंक हॉलिडे की लिस्ट देखकर ही जाएं, वरना आपको परेशान होकर वापस आना पड़ेगा. भारतीय रिजर्व बैंक ने दिसंबर महीने की बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है. आप घर से निकलने से पहले यहां दी गई हॉलिडे लिस्ट को अच्छे से देखकर जाएं. इसके अलावा यहां सकूल हॉलिडे लिस्ट भी दी गई है, जिससे अभिभावको को यह जानने में आसानी होगी कि इस महीने स्कूल किस दिन बंद रहेंगे.
दिसंबर 2025 बैंक हॉलिडे लिस्ट
| तारीख | दिन | छुट्टी / त्योहार | कहाँ बैंक बंद रहेंगे |
|---|---|---|---|
| 1 दिसंबर | सोमवार | राज्य स्थापना दिवस / स्वदेशी आस्था दिवस | इटानगर, कोहिमा |
| 3 दिसंबर | बुधवार | सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व | पणजी |
| 7 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 12 दिसंबर | शुक्रवार | पा टोगन संगमा पुण्यतिथि | शिलांग |
| 13 दिसंबर | शनिवार | दूसरा शनिवार | सभी बैंक |
| 14 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 18 दिसंबर | गुरुवार | यू सोसो थाम पुण्यतिथि | शिलांग |
| 19 दिसंबर | शुक्रवार | गोवा मुक्ति दिवस | पणजी |
| 20 दिसंबर | शनिवार | लोसूंग / नमसूंग उत्सव | गंगटोक |
| 21 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 22 दिसंबर | सोमवार | लोसूंग / नमसूंग उत्सव | गंगटोक |
| 24 दिसंबर | बुधवार | क्रिसमस ईव | आइजोल, कोहिमा, शिलांग |
| 25 दिसंबर | गुरुवार | क्रिसमस | पूरे भारत के अधिकतर बैंक |
| 26 दिसंबर | शुक्रवार | क्रिसमस उत्सव | आइजोल, कोहिमा, शिलांग |
| 27 दिसंबर | शनिवार | क्रिसमस / चौथा शनिवार | कोहिमा |
| 28 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 30 दिसंबर | मंगलवार | यू कियांग नांगबह पुण्यतिथि | शिलांग |
| 31 दिसंबर | बुधवार | नववर्ष की पूर्व संध्या / इमोइनू इरत्पा | आइजोल, इम्फाल |
चालू रहेंगी डिजिटल सर्विस
डिजिटल बैंकिंग सर्विस छुट्टियों में भी मिलती रहेंगी. बैंक की छुट्टियों में भी आप UPI, IMPS, या नेट बैंकिंग जैसी सर्विस का इस्तेमाल बिना किसी रुकावट के कर सकते हैं. आप UPI के जरिए बिना किसी परेशानी के अपने अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं. इसके अलावा आपको कोई और काम है तो आपको वर्किंग डे में बैंक जाना होगा.
किस दिन बंद रहेंगे स्कूल
यहां दिसंबर के महीने की स्कूल हॉलिडे लिस्ट दी गई है. इसके अलावा दिसंबर में बच्चों की सर्दियों की छुट्टियां भी पड़ रही हैं. 20 दिसंबर से 30 दिसंबर तक छुट्टियां पड़ने की संभावना है. हालांकि आप अपने बच्चे के स्कूल से छुट्टियों के बारे में पक्की जानकारी जरूर लें.
| तारीख | दिन | छुट्टी / त्योहार | जहां बैंक/ऑफिस बंद रहेंगे |
|---|---|---|---|
| 7 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी जगह |
| 14 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी जगह |
| 19 दिसंबर | शुक्रवार | गोवा मुक्ति दिवस | गोवा |
| 21 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी जगह |
| 24 दिसंबर | बुधवार | क्रिसमस ईव | मेघालय, मिजोरम |
| 25 दिसंबर | गुरुवार | क्रिसमस | पूरे भारत में सार्वजनिक अवकाश |
| 26 दिसंबर | शुक्रवार | बॉक्सिंग डे | मिजोरम, तेलंगाना |
| 27 दिसंबर | शनिवार | गुरु गोबिंद सिंह जयंती | पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ |
| 28 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी जगह |
यह भी पढ़ें- एग्जाम का है स्ट्रेस? पीएम मोदी देंगे सॉल्यूशन, ‘परीक्षा पे चर्चा’ के लिए यहां करें रजिस्ट्रेशन
