Home Latest News & Updates चुनाय आयोग मुख्यालय तक मार्च करेगा इंडिया गठबंधन, पुलिस ने की मल्टीलेयर बैरिकेडिंग, सुरक्षा बढ़ाई गई

चुनाय आयोग मुख्यालय तक मार्च करेगा इंडिया गठबंधन, पुलिस ने की मल्टीलेयर बैरिकेडिंग, सुरक्षा बढ़ाई गई

by Neha Singh 6 October 2026, 10:06 AM IST (Updated 6 October 2026, 10:16 AM IST)
6 October 2026, 10:06 AM IST (Updated 6 October 2026, 10:16 AM IST)
INDIA Bloc March

INDIA Bloc March: विपक्षी पार्टियों के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में निर्वाचन आयोग (ECI) मुख्यालय के बाहर और विजय चौक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था काफी बढ़ा दी गई है. दिल्ली पुलिस ने मुख्यालय के बाहर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की है. CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज इंडिया गठबंधन ससंद के मकर द्वार से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च करेगा. मार्च से पहले आकाशवाणी के आसपास RAF (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवानों की भारी तैनाती की गई है.

लोकतंत्र बचाओ अभियान

विपक्षी नेता और सांसद मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव आयोग (ECI) के मुख्यालय ‘निर्वाचन सदन’ की ओर मार्च करने वाले हैं. विपक्ष द्वारा व्यापक “लोकतंत्र बचाओ” अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत इसके नेता EC के खिलाफ प्रदर्शन और सार्वजनिक कार्यक्रम कर रहे हैं. यह मार्च ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (SIR) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर उनके चल रहे विरोध प्रदर्शन का हिस्सा है.

8 अक्टूबर तक होंगे प्रदर्शन

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि सभी विपक्षी दलों के सांसद सुबह 11 बजे संसद भवन से चुनाव आयोग तक शांतिपूर्ण मार्च करेंगे और सांसदों से सुबह 10.30 बजे मकर द्वार पर इकट्ठा होने को कहा गया है. उन्होंने कहा, “8 अक्टूबर तक, INDIA गठबंधन की सभी पार्टियां जिला स्तर पर पदयात्राएं आयोजित करेंगी. प्रदर्शन होंगे और बैठकें होंगी.”

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी इस मार्च में शामिल नहीं होगी. उन्होंने कहा “कल होने वाले विरोध प्रदर्शन के बारे में बात करें तो इसे INDIA गठबंधन आयोजित कर रहा है और आम आदमी पार्टी इसका हिस्सा नहीं है. हालांकि हम अपनी लड़ाई अपने तरीके से लड़ रहे हैं.”

10 अक्टूबर से शुरू “वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वेणुगोपाल ने 10 अक्टूबर से देशव्यापी “वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान शुरू करने की घोषणा की. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी जी, जो विपक्ष के सम्मानित नेता (LOP) हैं, ने हमारे नेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यह आंदोलन कल या परसों खत्म नहीं होने वाला है. यह तब तक एक लगातार और आक्रामक अभियान रहेगा जब तक ज्ञानेश कुमार को हटाया नहीं जाता और सिस्टम को ठीक नहीं किया जाता.” चुनाव आयोग की आलोचना करते हुए वेणुगोपाल ने कहा, “आप जानते हैं कि चुनाव आयोग अब ‘चीटिंग कमीशन ऑफ इंडिया’ बन गया है. सुप्रीम कोर्ट और विपक्षी दलों की इतनी टिप्पणियों और दो आयुक्तों की बातों के बावजूद, वह लोगों को गुमराह कर रहे हैं.”

ज्ञानेश कुमार को SC से राहत? सस्पेंड करने के अंतरिम आदेश से इनकार, EC से मांगा जवाब

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?