Home Top News पहलगाम हमले का जवाब देने को तैयार भारत? पीएम मोदी ने डिफेंस सेक्रेटरी से की मुलाकात

पहलगाम हमले का जवाब देने को तैयार भारत? पीएम मोदी ने डिफेंस सेक्रेटरी से की मुलाकात

by Rishi 5 May 2025, 1:51 PM IST (Updated 5 May 2025, 2:53 PM IST)
5 May 2025, 1:51 PM IST (Updated 5 May 2025, 2:53 PM IST)
PM-Modi-In-Action-

PM Modi In Action: पीएम मोदी लगातार बैठकें कर रहें हैं. हाल ही में पहलगाम हमले को लेकर भारत के एक्शन को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि देश की जनता जैसा चाहती है, वैसा ही एक्शन होगा.

PM Modi In Action: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत एक्शन की तैयारियों में जुटा हुआ है. भारत पाकिस्तान के बीच तनातनी का माहौल है. इस बीच पीएम मोदी एक के बाद एक कई रक्षा बैठकें कर रहे हैं. पीएम मोदी ने आज सुबह रक्षा सचिव से एक मीटिंग की है. यह मुलाकात एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह से मुलाकात के एक दिन बाद की गई है. ऐसे में इस मीटिंग को लेकर भी काफी अटकलें लगाई जा रही हैं.

पीएम मोदी लगातार कर रहे हैं मीटिंग्स

गौर करने वाली बात है कि पीएम मोदी लगातार बैठकें कर रहें हैं. हाल ही में पहलगाम हमले को लेकर भारत के एक्शन को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि देश की जनता जैसा चाहती है, वैसा ही एक्शन होगा. पीएम मोदी के रवैये से पूरा देश वाकिफ है. उनके एक्शंस से हर कोई परिचित है. पीएम मोदी भी इससे पहले आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के चीफ से मुलाकात कर चुके हैं.

भारतीय सेना को दी है खुली छूट

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने CCS की बैठक में कहा था कि भारतीय सेना को खुली छूट है वो जब चाहे टाइम तय करके जवाबी कार्रवाई कर सकती है. इस ऐलान के बाद से ही पाकिस्तान खौफ के साए में जी रहा है. इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का भी उल्लंघन किया जा रहा है. इसके अलावा पाकिस्तान के सैन्य अधिकारी और नेता लगातार युद्ध के भड़काऊ बयान दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें..सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: गैंगरेप में एक आरोपी का अपराध सभी को दोषी ठहराएगा

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?