Home Top News ‘जनता का समर्थन जुटाएंगे…’ चंदा चोरी मामले में केजरीवाल एक्टिव; देश में चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान

‘जनता का समर्थन जुटाएंगे…’ चंदा चोरी मामले में केजरीवाल एक्टिव; देश में चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान

by Sachin Kumar 12 July 2026, 2:51 PM IST (Updated 12 July 2026, 2:53 PM IST)
12 July 2026, 2:51 PM IST (Updated 12 July 2026, 2:53 PM IST)
Kejriwal nationwide signature campaign Ram temple donation theft

Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में मोदी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. साथ ही उन्होंने देशव्यापी हस्ताक्षर चलाने की बात कही है. केजरीवाल ने रविवार को रोहिणी के जापानी पार्क में सुंदरकांड पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया. पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या में राम मंदिर में दान की चोरी में कथित तौर पर शामिल लोगों के लिए कड़ी सजा की मांग की. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर बताया कि लोगों को इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और चंदा चोरी को लेकर भगवान हनुमान से प्रार्थना की.

मुख्य आरोपियों को बचाया जा रहा

इसी बीच अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि बीते कुछ समय पहले हुई राम मंदिर चंदा चोरी में मुख्य आरोपियों को बचाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि दोषियों को इस मामले में कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए और इसके लिए निष्पक्ष जांच सबसे ज्यादा जरूरी है. उन्होंने कहा कि हम भगवान हनुमान से प्रार्थना करेंगे कि राम मंदिर में दान की चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी सजा मिले. साथ ही हम उनके आशीर्वाद से पूरे देश में हस्ताक्षर अभियान शुरू करेंगे. AAP प्रमुख ने कहा कि यह अभियान इस कथित घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जनता का समर्थन का जुटाएंगे.

जिमनास्टिक बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू, चोट के निशान मैच, ट्विशा शर्मा केस में AIIMS ने CBI को सौंपी फाइनल रिपोर्ट

BJP ने साधा अरविंद केजरीवाल पर निशाना

दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने इस कार्यक्रम की खुलकर आलोचना की है. दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने ये पाठ खोई हुई राजनीतिक जमीन पाने के लिए किया है और ये सुंदरकांड पाठ सिर्फ एक राजनीतिक हथकंडा है. मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल यह कार्यक्रम पंजाब और अन्य राज्यों में वोटरों को प्रभावित करने के लिए आयोजित कर रहे हैं. साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में जल्द ही MCD के चुनाव होने वाले हैं. इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष यह भी सवाल खड़ा किया कि AAP नेता ने 2024 में तत्कालीन दिल्ली सरकार द्वारा घोषित सुंदरकांड पाठ कार्यक्रमों को क्यों बंद कर दिया था?

विधायक ने बताया चुनावी हिंदू

मल्होत्रा ने यह भी दावा किया कि AAP सरकार ने 2024 में दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में हर हफ्ते सुंदरकांड पाठ कराने की घोषणा की थी. इसके बाद इस पहल को बंद कर दिया गया. बीजेपी विधायक हरीश खुराना ने केजरीवाल को चुनावी हिंदू बताया. खुराना ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब अरविंद केजरीवाल पर बीजेपी ने इस तरह का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जब जब दिल्ली में चुनाव आते हैं तो वह खुद को हिंदू समर्थक होने की कोशिश करते हैं.

कर्नाटक में पकड़े गए दो पाकिस्तानी, पुलिस ने चिक्काबल्लापुरा से किया गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?