Home Top News PM ताकाइची की जीत के बाद बेंचमार्क निक्केई में आया उछाल, मार्केट की नीतियां से मिला बहुमत

PM ताकाइची की जीत के बाद बेंचमार्क निक्केई में आया उछाल, मार्केट की नीतियां से मिला बहुमत

by Sachin Kumar
0 comment
Tokyo benchmark Nikkei 225 jumps victory PM Takaichi party

Japan News : जापान में चुनाव होने के बाद मार्केट में काफी उछाल देखा गया है. टोक्यो के निक्केई में 225 इंडेक्स की बढ़ोतरी देखी गई. साथ ही ताकाइची की मार्केट को बूस्ट देने वाली योजना की वजह से बहुमत मिला है.

Japan News : जापान में प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की अगुवाई वाली लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) ने रिकॉर्डतोड़ जीत के बाद सत्ता में वापसी की है. 8 फरवरी को हुए संसदीय चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी को दो-तिहाई बहुमत मिला. इस जीत के बाद तकाइची की जीत को मार्केट के अनुकूल नीतियों को बताया जा रहा है. साथ ही तकाइची की जीत के बाद टोक्यो का निक्केई 225 शेयर इंडेक्स में उछाल देखा गया. हालांकि, इस जीत का असर जापान की करेंसी और बॉन्ड बाजारों पर ज्यादा खास देखने को नहीं मिला. हेड ऑफ स्ट्रैटेजी नील न्यूमैन ने कहा कि LDP एक बहुत कमजोर सरकार से निचले सदन में सुपरमेजॉरिटी के साथ एक बहुत सरकार बन गई है और अब वह मजबूत फैसले ले सकते हैं.

दक्षिण कोरिया का कोस्पी 4% बढ़ा

LDP की जीत के बाद एशिया के दूसरे सबसे बड़े बाजार में तेजी देखी गई और इस दौरान दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी 4 प्रतिशत बढ़ा. इसके अलावा अमेरिकी बाजार में भी शुक्रवार को शानदार तेजी देखी गई. बताया जा रहा है टेक्नोलॉजी शेयरों ने नुकसान की भरपाई को पूरा कर लिया. S&P 500 में 2 प्रतिशत की तेजी आई, जो मई के बाद इसका सबसे अच्छा दिन था. डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज एवरेज 1,206 अंक या 2.5 प्रतिशत चढ़ा, पहली बार ऐसा हुआ कि 50 हजार के लेवल को पार कर गया. इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट में 2.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई. टेक शेयरों में रिकवरी, वॉल स्ट्रीट की तेजी और दूसरी अच्छी खबरों के कॉम्बिनेशन से सोमवार सुबह शेयरों में तेजी लाई.

आपको बताते चलें कि 465 सदस्यों वाली संसद में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ने 316 सीटों पर जीत दर्ज की और इस दौरान बहुमत का आंकड़ा 261 था. बताया जा रहा है कि साल 1955 में पार्टी की स्थापना के बाद ये सबसे शानदार प्रदर्शन है. साल 1986 में दिवंगत प्रधानमंत्री यासुहिरो नाकासोन द्वारा जीती गई 300 सीटों के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया. निचला सदन फिर से शुरू होगा, तो तकाइची का पहला बड़ा काम बिल पर काम करना होगा, जो चुनाव के कारण देरी से हो रहा है. SPI एसेट मैनेजमेंट के स्टीफन इन्स ने कहा कि जापान ने अभी ऐसे नतीजे आए हैं जिसका प्रभाव सीधा मार्केट में देखने को मिलता है.

मार्केट बढ़ा लेकर येन कमजोर हुआ

उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक रूप से इस जीत से प्रधानमंत्री तकाइची को काम करने की आजादी मिलती है और हर फैसले पर सबसे निचले स्तर तक मोलभाव करने की जरूरत को खत्म करती है. वहीं, दोपहर तक निक्केई 225 से बढ़कर 56,729.51 पर पहुंच गया था, जो पहली बार 57 हजार को पार कर गया. हालांकि, जापानी मुद्रा येन थोड़ी कमजोर हुई है. शुक्रवार को येन 157.10 से गिरकर 156.62 पर पहुंच गया.

यह भी पढ़ें- Stock Market की शानदार शुरुआत, Sensex-Nifty ने भरी जेब; इन शेयर्स में आई गिरावट

News Source: Press Trust of India (PTI)

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?