Home Top News Stock Market की शानदार शुरुआत, Sensex-Nifty ने भरी जेब; इन शेयर्स में आई गिरावट

Stock Market की शानदार शुरुआत, Sensex-Nifty ने भरी जेब; इन शेयर्स में आई गिरावट

by Preeti Pal
0 comment
Stock Market की शानदार शुरुआत, Sensex और Nifty ने भरी इन्वेस्टर्स की जेब; इन शेयर्स में आई गिरावट

Stock Market Update: पिछले हफ्ते इन्वेस्टर्स को परेशान करने के बाद शेयर मार्केट ने हफ्ते की शुरुआत में ही लोगों के चेहरे खिला दिए. आज यानी सोमवार की सुबह इंडियन शेयर मार्केट हरे निशान के साथ ट्रेड कर रही थी.

9 February, 2026

अगर आप शेयर मार्केट की दुनिया में दिलचस्पी रखते हैं, तो आज सोमवार की सुबह आपके चेहरे पर मुस्कान लाने वाली खबर लेकर आई है. दरअसल, भारतीय शेयर मार्केट ने हफ्ते की शुरुआत जबरदस्त तेजी के साथ की. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान में खुले हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह बने हैं, एशियाई बाजार. इनमें आई रौनक और भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील ने मार्केट में हरियाली लाने का काम किया है.

सेंसेक्स- निफ्टी की उड़ान

आज सुबह के कारोबार में बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 441.77 अंक या 0.53 प्रतिशत की छलांग लगाकर 84,022.17 के लेवल पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी पीछे नहीं रहा और 129 अंकों की बढ़त के साथ 25,822.70 पर कारोबार करता नजर आया. शेयर मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि फॉरेन इन्वेस्टर्स की वापसी और दुनियाभर में आई पॉजिटिविटी ने इस तेजी को हवा दी है.

कौन चमका और कौन पड़ा सुस्त?

बाजार में हर तरफ हरियाली तो है, लेकिन कुछ शेयर्स ने बाजी मार ली है. आज प्रोफिट की दौड़ में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, सन फार्मा और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे दिग्गज नाम सबसे आगे रहे. इनके अलावा एयरटेल और इंडिगो में भी अच्छी-खासी खरीदारी देखने को मिली. वहीं दूसरी तरफ, कुछ शेयर्स के लिए आज का दिन भी थोड़ा सुस्त रहा. इनमें पावरग्रिड, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस और इंफोसिस जैसे शेयर्स का नाम शामिल है. वहीं, बैंकिंग सेक्टर में खास तौर पर मजबूती देखी जा रही है क्योंकि आने वाले टाइम में लोन की डिमांड बढ़ने की उम्मीद है, जिससे कंपनियों की कमाई और जीडीपी दोनों को फायदा होगा.

यह भी पढ़ेंःडिजिटल धोखाधड़ी पर मिलेगा 25,000 रुपये तक का मुआवजा, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुरक्षा नियम

FIIs की वापसी

शेयर मार्केट के लिए सबसे बड़ी राहत की बात ये है कि फॉरेन इन्वेस्टर्स, जो पिछले कई दिनों से लगातार बिकवाली कर रहे थे, अब वापस खरीदारी की तरफ मुड़ गए हैं. पिछले शुक्रवार को फॉरेन इन्वेस्टर्स ने करीब 1,950.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये एक बड़ा पॉजिटिव हिंट है जो बाजार को मजबूती दे रहा है. वैसे, मार्केट में आई इस तेजी का एक बड़ा कारण भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील भी है. 10 महीने से चली आ रही टैरिफ वॉर को खत्म करते हुए वाशिंगटन ने भारतीय सामानों पर लगने वाले टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर मात्र 18 प्रतिशत कर दिया है. बदले में भारत अगले 5 सालों में एनर्जी और डिफेंस सेक्टर में 500 अरब डॉलर के अमेरिकी सामान खरीदेगा. ये डील न सिर्फ बिजनेस को बढ़ावा देगी, बल्कि भारत को तकनीक और एआई की दुनिया में एक बड़ी ताकत भी देगी.

ग्लोबल मार्केट का असर

एशियाई बाजारों में भी गजब की एक्साइटमेंट दिखी. जापान का निक्केई रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया. जानकारों का कहना है कि जापान की नई नीतियों की वजह से वहां का पैसा अब चीन से निकलकर इंडियन इन्फ्राट्रक्चर और तकनीक में आने की उम्मीद है. उधर, अमेरिका के बाजार भी शुक्रवार को 2 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुए थे, जिसका सीधा असर आज हमारे बाजारों पर दिख रहा है. इन सबके अलावा कच्चे तेल (Brent Crude) की कीमतों में भी गिरावट आई है, जो हमारी इकोनॉमी के लिए एक और अच्छी खबर है.

News Source: Press Trust of India (PTI)

यह भी पढ़ेंः पीयूष गोयल का भरोसा: अमेरिकी बाजार में छाएंगे भारतीय उत्पाद, कम टैरिफ से निर्यात को बढ़त

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?