PM Modi Insta Reels: नीट परीक्षा लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन जारी है. दिल्ली के संसद मार्ग से लेकर जंतर-मंतर तक सीजेपी के नेतृत्व में धरना हो रहा है.
वहीं, छात्रों के इस प्रदर्शन पर अब खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी ध्यान देते हुए नजर आ रहे हैं. जेन जी यानी कि Generation Z युवाओं के लिए पीएम मोदी ने उन्हीं के अंदाज में उनसे अपनी बात कहते हुए नजर आ रहे हैं.
दुनिया को पता है कि Generation Z सबसे अधिक इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं. सीजेपी प्रोटेस्ट को इंस्टाग्राम पर काफी समर्थन भी मिला है और युवा इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए सरकार से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मजबूती के साथ मांग कर रहे हैं.
अब पीएम मोदी देश के इन युवाओं के लिए इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हो गए हैं. वे खुद इंस्टा पर रील बना रहे हैं और अपनी इंस्टा आईडी से शेयर कर रहे हैं. इस बीच प्रधानमंत्री मोदी की एक और इंस्टा रील आई है.
यह आपका प्यार बना रहे- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार देर रात को इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो (रील) पोस्ट किया. इसमें उन्होंने देश के लोगों और खासकर के युवाओं से उनकी पहली रील पर मिली शानदार प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद कहा.
अपने इंस्टाग्राम हैंडल से जारी नए वीडियो मैसेज में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “थैंक्यू फ्रैंड्स. कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिल गया.” उन्होंने आगे कहा, “मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उसको जिस प्रकार से आपने रिस्पॉन्स दिया, सकारात्मक सुझाव दिए, Thanks To Everyboday. यह आपका प्यार बना रहे; हमारा नाता और अधिक सक्रियता से जुड़ता रहेगा. थैंक्यू, थैंक्यू दोस्तों.”
ड्राफ्ट बिल को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी
न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वीडियो पर मिले रिस्पॉन्स और पॉजिटिव सुझावों के लिए सभी को धन्यवाद दिया, जिसमें उन्होंने पेपर लीक में शामिल लोगों को सजा देने के लिए सरकार के सख्त कानून लाने के फैसले की घोषणा की थी.
वीडियो मैसेज (पहली रील) में, पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई के प्रोविजन वाला एक नया बिल अगले हफ्ते संसद के चल रहे सेशन में पेश किया जाएगा. प्रधानमंत्री द्वारा गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को शेयर किए गए इंस्टाग्राम वीडियो में घोषित किए गए ड्राफ्ट बिल को शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी.
पीएम मोदी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
पीएम मोदी ने 24 घंटे में एक रील पर सबसे ज्यादा व्यूज के साथ एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. इस वीडियो पर अब तक 330 मिलियन (8:45am) व्यूज मिल चुके हैं. इससे पहले का रिकॉर्ड 300 मिलियन व्यूज का था और पीएम मोदी ने 24 घंटे में 303 मिलियन व्यूज पाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया.
मोदी का युवाओं तक यह संदेश तब आया जब चार दिन पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की लीडरशिप में हजारों स्टूडेंट्स ने परीक्षा से जुड़ी कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर ‘संसद चलो’ मार्च में हिस्सा लिया था.
‘आज कैबिनेट में होगी चर्चा, जल्द लाएंगे बिल’, पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ एक्शन पर बोले PM
News Source: PTI
