Ankita Bhandari Case: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में एक नया मोड़ आ गया है. मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम इस केस से जुड़े कथित VIP एंगल की जांच के सिलसिले में तेजी से आगे बढ़ रही है. 23 अक्टूबर को देहरादून की विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई के दौरान पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ और अभिनेत्री उर्मिला सनावर दोनों ने नार्को टेस्ट कराने के लिए अपनी सहमति दे दी है. अदालत ने उर्मिला सनावर को अपनी सहमति पर दोबारा विचार करने के लिए समय दिया है और इस मामले में अगली सुनवाई 26 अक्टूबर को होगी.
पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने भी दी सहमति
यह नया मोड़ पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच एक कथित ऑडियो-वीडियो क्लिप के वायरल होने के बाद आया है. इस ऑडियो के आधार पर अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक प्रभावशाली राजनीतिक चेहरे (कथित वीआईपी) की संलिप्तता के आरोप लगाए जा रहे हैं, जिसकी सच्चाई का पता लगाने के लिए सीबीआई अब इन दोनों का नार्को टेस्ट कराने की प्रक्रिया में है. सीबीआई ने सनावर और राठौर को एक ऑडियो क्लिप के संबंध में नोटिस जारी किया था, जिसमें इस अपराध से जुड़े एक VIP का जिक्र है.
मामले की अगली सुनवाई 26 अक्टूबर को
सनावर ने आरोप लगाया है कि 18 सितंबर 2022 को हुई अंकिता की हत्या में एक ‘वीआईपी’ शामिल था. अंकिता ऋषिकेश के वनंत्रा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी. सनावर ने सोशल मीडिया पर एक ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की. उनका दावा है कि इसमें राठौर के साथ हुई बातचीत है, जो इस हत्याकांड में एक शक्तिशाली व्यक्ति की भूमिका की ओर इशारा करती है. सीबीआई इन वायरल क्लिप्स की सच्चाई की जांच कर रही है. शुक्रवार को हुई सुनवाई नार्को-एनालिसिस और पॉलीग्राफ टेस्ट के बारे में थी. अब इस मामले की अगली सुनवाई 26 अक्टूबर को होगी.
अंकिता को मिले न्याय : सनावर
कोर्ट में पेश होने के बाद सनावर ने कहा कि मैंने नार्को टेस्ट के लिए अपनी सहमति दे दी है, क्योंकि मेरे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है. मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि अंकिता को न्याय मिले. मैंने एक शर्त रखी है कि मेरे नार्को-एनालिसिस टेस्ट के दौरान मीडिया को वहां रहने की अनुमति दी जाए, ताकि सभी को इसकी जानकारी मिल सके. कांग्रेस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपील की है कि जब तक CBI अपनी जांच पूरी नहीं कर लेती, तब तक गौतम की नियुक्ति पर फिर से विचार किया जाए.
सीबीआई जांच में पूरा सहयोग : राठौर
वहीं, पिछले हफ्ते दिल्ली में इंडिया गेट के पास अंकिता के माता-पिता ने विरोध प्रदर्शन किया था. कोर्ट के बाहर, सनावर ने बताया कि उनकी शर्त पर आगे विचार करने के बाद उन्हें 26 अक्टूबर को फिर से कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है. राठौर ने कहा कि मैंने नार्को-एनालिसिस टेस्ट के लिए अपनी सहमति दे दी है और मेरा मेडिकल चेक-अप भी किया जा सकता है. सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है और मैं पूरा सहयोग दूंगा. अंकिता की हत्या के मामले में पूर्व भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे और रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य तथा उसके दो साथियों को दोषी ठहराया गया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई.
मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा? 126 सुनवाई और 12 गवाहों के बाद बड़ा फैसला
