Home Top News PM की Mann ki Baat में छठ पूजा का जिक्र, लता दीदी को भी दी श्रद्धांजलि; इस बात पर फोकस

PM की Mann ki Baat में छठ पूजा का जिक्र, लता दीदी को भी दी श्रद्धांजलि; इस बात पर फोकस

by Live Times 28 September 2025, 12:55 PM IST (Updated 28 September 2025, 12:57 PM IST)
28 September 2025, 12:55 PM IST (Updated 28 September 2025, 12:57 PM IST)
PM Modi Mann ki Baat

PM Modi Mann ki Baat: पीएम मोदी के मन की बात’ कार्यक्रम का आज 126वें एपिसोड था. इसके जरिए उन्होंने देश की जनता को संबोधित किया. पीएम का ये संबोधन GST स्लैक लागू होने के बाद पहला कार्यक्रम था.

PM Modi Mann ki Baat: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार यानी आज रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने देश की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और नारी शक्ति के साथ नौसेना के पराक्रम की सराहना की. बता दें कि पीएम का ये संबोधन GST स्लैक लागू होने के बाद पहला कार्यक्रम था.

छठ पूजा को UNESCO में शामिल करने की कोशिश

इस दौरान पीएम मोदी ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर ले जाने की भी बात की. पीएम ने खुशी जताई कि भारत सरकार छठ महापर्व को UNESCO की सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल कराने के लिए प्रयास कर रही है. ऐस में उन्होंने कहा कि जब छठ पूजा UNESCO सूची में शामिल हो जाएगी, तो दुनिया के कोने-कोने में लोग इसकी भव्यता और दिव्यता का अनुभव हर कोई कर पाएंगा.

हमारे त्योहार संस्कृति को रखते हैं जीवित

पीएम ने आगे कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति को जीवित रखने में मदद करते हैं. छठ पूजा सूर्य देव को समर्पित एक पवित्र त्योहार है, जो अब सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि एक दुनिया भर का त्योहार बन गया. पीएम ने यह भी याद दिलाया कि सरकार के ऐसे ही प्रयासों से कुछ समय पहले कोलकाता की दुर्गा पूजा को भी UNESCO की लिस्ट में जगह दिलाई थी.

लता दीदी को दी श्रद्धांजलि

इस दौरान उन्होंने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और ‘स्वदेशी’ को अपनाने की मांग भी की. पीएम ने कहा कि लता दीदी के गीत मानवीय भावनाओं को झकझोरने वाले होते हैं. उनके देशभक्ति गीत प्रेरणा देते हैं. लता दीदी हर साल उन्हें राखी भेजना कभी नहीं भूलती थीं.

गांधी जयंती पर ‘वोकल फॉर लोकल’ पर फोकस

पीएम मोदी ने 2 अक्टूबर यानी कि गांधी जयंती का भी जिक्र किया है. इसके बारे में बोलते हुए उन्होंने स्वदेशी और खादी को अपनाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद खादी का आकर्षण फीका पड़ गया था, लेकिन पिछले 11 सालों में इसकी बिक्री में फिर से बढ़त हुई है. उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे 2 अक्टूबर को कुछ न कुछ खादी उत्पाद खरीदें और गर्व से कहें कि ये स्वदेशी हैं. इसके अलावा #VocalforLocal के साथ सोशल मीडिया पर इसे शेयर भी करें.

नौसेना की अफसरों से भी की बात

पीएम ने यह भी बताया कि कैसे भारतीय उद्यमी और महिलाएं परंपरा और इनोवेशन को मिलाकर सफलता की नई कहानियां लिख रहे हैं. पीएम ने नौसेना की दो बहादुर महिला अधिकारियों, लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा से भी बात की, जिन्होंने ‘नाविका सागर परिक्रमा’ के दौरान अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया.

यह भी पढ़ें: ओडिशा पहुंचे PM Modi, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में की परियोजनाओं की शुरुआत

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?