Home Top News सत्ता को जन्मसिद्ध अधिकार मानने वाले विपक्ष में बैठे, PM मोदी बोले- गुमराह करने के बाद सरकार बनाई

सत्ता को जन्मसिद्ध अधिकार मानने वाले विपक्ष में बैठे, PM मोदी बोले- गुमराह करने के बाद सरकार बनाई

by Sachin Kumar 29 November 2024, 7:53 PM IST (Updated 30 November 2024, 12:32 PM IST)
29 November 2024, 7:53 PM IST (Updated 30 November 2024, 12:32 PM IST)
PM Modi said consider out power Government misleading people

PM Modi in Odisha : ओडिशा के भुवनेश्वर में पीएम मोदी ने BJP के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को लगता था कि सत्ता में रहना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है.

PM Modi in Odisha : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों का सिर्फ एक ही उद्देश्य रहा है कि लोगों को गुमराह करके सत्ता हथियाना. उन्होंने आगे कहा कि जो लोग सिर्फ सत्ता को अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते रहे हैं वह पिछले एक दशक से केंद्र की सत्ता पर काबिज नहीं हो पा रहे हैं. इस चीज का उन्हें बहुत दुख होता है.

हमें जनता को सतर्क करते रहना है

पीएम मोदी ने कहा कि मैं हमें आम लोगों को जागरूक और सतर्क करते रहना है. हमें सत्य को उजागर करते रहना है, इन लोगों ने सिर्फ सत्ता का लालच किया है. उन्होंने कहा कि वह लोग हर चुनाव में एक झूठ लेकर आते हैं एक समय उनके लिए ‘चौकीदार ही चोर है’ नारा लेकर आए थे लेकिन साल 2024 के चुनाव में वह ईमानदार हो गया. वह अब कहीं नहीं कहते फिरते हैं कि चौकीदार चोर है. इनका सीधा सा मकसद है कि किसी भी तरह से देश की जनता को गुमराह करके खुद को केंद्र में स्थापित किया जाए.

PM मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

इसके अलावा पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के गोंदिया में बस पटलने से 12 लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और कहा कि स्थानीय प्रशासन लगातार पीड़ितों की मदद कर रहा है. साथ ही उनकी स्वास्थ्य देखभाल पर भी निगरानी बनाए हुए है. उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिवारजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार देने की घोषणा की है. बता दें कि गोंदिया जिले में शुक्रवार को बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार से चल रही बस पलट गई. इस दौरान 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल बताए जा रहे थे.

यह भी पढ़ें- संभल में जुमे की नमाज अदा करने से पहले बढ़ाई सुरक्षा, ड्रोन-CCTV-मेटल डिटेक्टर से रखी जा रही निगरानी

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?