Home Top News गलत और भ्रामक जानकारी समाज के लिए गंभीर खतरा, आंतरिक सुरक्षा के लिए भी बड़ी चुनौती : मुर्मू

गलत और भ्रामक जानकारी समाज के लिए गंभीर खतरा, आंतरिक सुरक्षा के लिए भी बड़ी चुनौती : मुर्मू

by Sanjay Kumar Srivastava 10 November 2026, 5:20 PM IST
10 November 2026, 5:20 PM IST
गलत और भ्रामक जानकारी समाज के लिए गंभीर खतरा, आंतरिक सुरक्षा के लिए भी बड़ी चुनौती : राष्ट्रपति मुर्मू

President Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गलत जानकारी को समाज के लिए एक गंभीर समस्या बताया है. राष्ट्रपति ने कहा कि सुनियोजित तरीके से फैलाई गई भ्रामक जानकारियों का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच बेवजह का डर और दहशत का माहौल बनाना होता है. कम उम्र के और आसानी से प्रभावित होने वाले लोग, विशेषकर युवा, इस तरह की झूठी खबरों और ‘डीप-फेक’ कंटेंट के झांसे में जल्दी आ जाते हैं. कहा कि यह शरारत केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रहती, बल्कि देखते ही देखते क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर भी सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती बन जाती है.

स्मार्ट पुलिसिंग से रोका जा सकता है

राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि इस खतरे से निपटने के लिए पुलिस को अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करने वाले अपराधियों से एक कदम आगे रहना होगा. उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में ‘स्मार्ट पुलिसिंग’ ही एकमात्र ऐसा जरिया है, जो ऐसी गंभीर और चुनौतीपूर्ण स्थितियों को बड़ा रूप लेने से रोक सकती है. उन्होंने कहा कि स्मार्ट पुलिसिंग के जरिए ऐसी स्थितियों को बहुत अधिक चुनौतीपूर्ण और बड़ा होने से रोका जा सकता है. राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि साइबर अपराध व्यापक और अधिक गंभीर होते जा रहे हैं, इसलिए पुलिस को समाज में साइबर अपराधों की गंभीरता के बारे में बड़े पैमाने पर जागरूकता फैलानी होगी. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पुलिस अधिकारियों को ऐसे अपराधों के प्रति अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाना चाहिए.

कमजोरों के डर को दूर करें पुलिस अधिकारी

राष्ट्रपति ने कहा कि नागरिकों के लिए, पुलिस अधिकारी और कांस्टेबल शासन के प्रतीक होते हैं. उन्होंने कहा कि जब पुलिस व्यवस्था ठीक से काम करती है, तो लोग मानते हैं कि शासन अच्छा है. जब कोई पुलिस अधिकारी लोगों की शिकायतों को संवेदनशीलता और ध्यान से सुनता है, तो उसे बहुत बड़ा सहारा मिलता है. मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों से आग्रह किया कि वे सामाजिक या आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के डर को दूर करने और उनकी शिकायतों का समाधान करने को प्राथमिकता दें, क्योंकि ऐसे लोगों की वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच अक्सर नहीं हो पाती है.

सीखने में न करें संकोच

उन्होंने कहा कि व्यवस्था में काम करने वाले कुछ कर्मचारी वरिष्ठ अधिकारियों की तुलना में तकनीक का इस्तेमाल करने में अधिक कुशल हो सकते हैं. उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को सलाह दी कि वे अपनी टीम के सबसे कनिष्ठ सदस्यों से भी सीखने में संकोच न करें. राष्ट्रपति ने उनसे कहा कि वे अपनी कार्यशैली में जन-भागीदारी और टीम वर्क को बढ़ावा दें. राष्ट्रपति ने कहा कि पुलिस के मन में नागरिकों से ऊपर होने की भावना के बजाय, उनकी सेवा करने के प्रति प्रतिबद्धता होनी चाहिए.

सोनिया का बड़ा खुलासा : संजय गांधी का दबदबा और बिना किसी संवैधानिक अधिकार के इमरजेंसी में लिए बड़े फैसले

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?