Home Latest News & Updates 26 साल का हुआ Uttarakhand! शहीदों को CM धामी का नमन, जानें कैसे बना था अपना पहाड़ी राज्य

26 साल का हुआ Uttarakhand! शहीदों को CM धामी का नमन, जानें कैसे बना था अपना पहाड़ी राज्य

by Preeti Pal 9 November 2026, 1:15 PM IST
9 November 2026, 1:15 PM IST
26 साल का हुआ देवभूमि Uttarakhand! शहीदों को CM धामी का नमन, जानें कैसे लंबे संघर्ष के बाद बना था अपना पहाड़ी राज्य

Uttarakhand Foundation Day: पहाड़ों की खूबसूरती, देवस्थानों की आस्था, लोकगीतों की मिठास और वीरों की कुर्बानी. उत्तराखंड की पहचान सिर्फ इसकी वादियों तक सीमित नहीं है. 9 नवंबर का दिन इस राज्य के इतिहास में बहुत खास है. इसी दिन साल 2000 में लंबे संघर्ष और आंदोलन के बाद उत्तराखंड को अलग राज्य का दर्जा मिला था. इस साल देवभूमि अपना 26वां स्थापना दिवस मना रही है. इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी. साथ ही प्रदेशवासियों को बधाई भी दी.

कुर्बानियों से बना उत्तराखंड

उत्तराखंड का गठन रातोंरात नहीं हुआ था. अलग राज्य की मांग के पीछे सालों का संघर्ष था. पहाड़ी इलाकों के लोगों की मांग थी कि उनकी भौगोलिक परिस्थितियों, रोजगार, शिक्षा और विकास से जुड़ी समस्याओं को समझने के लिए अलग प्रशासनिक व्यवस्था होनी चाहिए. इस आंदोलन ने 1990 के दशक में जोर पकड़ा. साल 1994 में आंदोलन के दौरान कई जगह प्रदर्शन हुए. मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा कांड सहित कई घटनाओं में आंदोलनकारियों को अपनी जान गंवानी पड़ी. आखिरकार 9 नवंबर, 2000 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में उत्तराखंड उत्तर प्रदेश से अलग होकर देश का 27वां राज्य बना. उस समय इसका नाम उत्तरांचल रखा गया था, जिसे 2007 में बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया.

दर्शन कर लौट रहे युवकों के घर पसरा मातम : पुल की दीवार से टकराई कार, चार युवकों की मौत

शहीदों को किया नमन

उत्तराखंड के 26वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के कोर्ट परिसर स्थित शहीद स्थल पर राज्य आंदोलन के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि राज्य के निर्माण के लिए बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया, जिनके कार्यकाल में उत्तराखंड का गठन हुआ था. उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प ऐसा उत्तराखंड बनाना है, जिसका सपना राज्य आंदोलनकारियों ने देखा था.

PM मोदी का आभार

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताया. उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी है. सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में राज्य आगे बढ़ रहा है. धामी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने सपना देखा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा. राज्य सरकार इसी लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है.

परंपराओं का भी दिन

उत्तराखंड का स्थापना दिवस यहां की समृद्ध संस्कृति को याद करने का भी मौका है. गढ़वाली और कुमाऊंनी लोकगीत, छोलिया और झोड़ा जैसे पारंपरिक नृत्य, पहाड़ी खानपान और लोककलाएं इस राज्य की खास पहचान हैं. इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लोग अपनी परंपराओं और विरासत का जश्न मनाते हैं. आज 26 साल बाद उत्तराखंड विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है. लेकिन इस खास दिन की सबसे बड़ी याद उन आंदोलनकारियों की कुर्बानी है, जिनके संघर्ष से देवभूमि को अपनी अलग पहचान मिली.

News Source: ANI

‘झोला उठाकर जाने का समय करीब…’ : मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?