Home Top News पुलवामा हमले के 7 साल: उपराष्ट्रपति ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, PM ने भी किया नमन

पुलवामा हमले के 7 साल: उपराष्ट्रपति ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, PM ने भी किया नमन

by Neha Singh 14 February 2026, 9:35 AM IST (Updated 14 February 2026, 12:04 PM IST)
14 February 2026, 9:35 AM IST (Updated 14 February 2026, 12:04 PM IST)
Pulwama Attack

Pulwama Attack: पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों को श्रद्धांजलि दी. उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने भी शहीदों का याद किया.

14 February, 2026

पुलवामा हमले को आज साल हो चुके हैं. हमले की सातवीं बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा , “2019 में आज ही के दिन पुलवामा में अपनी जान देने वाले बहादुर नायकों को याद कर रहा हूं. देश के प्रति उनकी भक्ति, संकल्प और सेवा हमेशा हमारी सामूहिक चेतना में अंकित रहेगी. हर भारतीय को उनकी हिम्मत से ताकत मिलती है.” उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने भी हमले में अपनी जान देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी.

उपराष्टपति ने दी श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी पुलवामा हमले के शहीदों को नमन किया. उन्होंने एक्स पर लिखा ‘मैं पुलवामा आतंकी हमले में अपनी जान देने वाले बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि देता हूं. उनका सर्वोच्च बलिदान हमेशा देश को याद रहेगा और हमें एक मजबूत और सुरक्षित भारत बनाने के लिए प्रेरित करता रहेगा.’

14 फरवरी, 2019 का काला दिन

दुनिया 14 फरवरी का काला दिन भारत के लोगों के लिए हर साल एक दुखद याद लेकर आता है. 14 फरवरी, 2019 को दोपहर करीब 3 बजे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर CRPF जवानों के काफिले पर एक आत्मघाती हमला हुआ. इस हमले में करीब 40 भारतीय जवान शहीद हो गए और कई दूसरे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसलिए, इस दुखद घटना की याद में, हर साल 14 फरवरी को पूरे देश में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है और इस दिन को “ब्लैक डे” के तौर पर याद किया जाता है

बालाकोट एयरस्ट्राइक

पुलवामा हमले के बाद भारतीय सेना ने जवाबी हमला किया था, जिसे बालाकोट एयरस्ट्राइक कहा जाता है. 26 फरवरी, 2019 को भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया. भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर हवाई हमला किया था और अपने जवानों की शहादत का बदला लिया था.

यह भी पढ़ें- बदलती दिल्ली, बढ़ता भारत: ‘सेवा तीर्थ’ और ‘कर्तव्य भवन’ के साथ PMO को मिला नया ठिकाना

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?