Home Top News HARYANA: दिल्ली चुनाव के बीच राम रहीम पर फिर सरकार मेहरबान,पैरोल पर जेल से बाहर

HARYANA: दिल्ली चुनाव के बीच राम रहीम पर फिर सरकार मेहरबान,पैरोल पर जेल से बाहर

by Sanjay Kumar Srivastava 28 January 2025, 2:42 PM IST (Updated 31 January 2025, 11:40 AM IST)
28 January 2025, 2:42 PM IST (Updated 31 January 2025, 11:40 AM IST)
ram rahim

जब-जब चुनाव आते हैं, तब-तब सरकार राम रहीम पर मेहरबान हो जाती है.राम रहीम का दिल्ली सहित आसपास के राज्यों में लाखों भक्तों के बीच काफी प्रभाव है. दिल्ली चुनाव नजदीक है, अतः राम रहीम को पैरोल मिलना इसी से जोड़कर देखा जा रहा है.हालांकि राम रहीम को पैरोल मिलने से उनके लाखों भक्तों में काफी उत्साह है.

ROHTAK: जब-जब चुनाव आते हैं, तब-तब सरकार राम रहीम पर मेहरबान हो जाती है.राम रहीम का दिल्ली सहित आसपास के राज्यों में लाखों भक्तों के बीच काफी प्रभाव है. दिल्ली चुनाव नजदीक है, अतः राम रहीम को पैरोल मिलना इसी से जोड़कर देखा जा रहा है.दिल्ली चुनाव से पहले गुरमीत राम रहीम 30 दिन की पैरोल पर बाहर आ गया है.

मालूम हो कि राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में हत्या और दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है.साध्वी यौन उत्पीड़न केस में सुनारिया जेल में सजा काट रहा सिरसा डेरा प्रमुख नौवीं बार पैरोल पर जेल से बाहर आया है.राम रहीम रोहतक जेल से सिरसा स्थित अपने आश्रम गया. जेल जाने के बाद पहली बार राम रहीम सिरसा स्थित अपने आश्रम गया है. इसके पहले राम रहीम को जितनी बार पैरोल मिली,वह यूपी के बरनावा आश्रम जाता था.

राम रहीम मंगलवार सुबह करीब 6:36 बजे जेल से हनीप्रीत के साथ रवाना हुआ. पहले भी लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पूर्व राम रहीम पैरोल पर बाहर आ चुका है. वहीं हरियाणा में निकाय चुनाव भी है. इस बार पैरोल के दौरान राम रहीम सिरसा में रहेगा. मालूम हो कि 2017 में यौन शोषण और हत्या के आरोप तय होने के बाद राम रहीम को उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी.इसके बाद से वह रोहतक स्थित सुनारिया जेल में बंद है. हरियाणा विधानसभा चुनाव से पूर्व राम रहीम को यूपी के बागपत स्थित आश्रम में रहने के लिए 20 दिन की फरलो मिली थी.

कब-कब चुनाव से पहले निकला राम रहीम

  • बरोदा उप चुनाव : 20 अक्तूबर 2020 को मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली. तीन नवंबर 2020 में उप चुनाव हुआ था.
  • पंजाब विधान सभा चुनाव : फरवरी 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले 21 दिन की पैरोल मिली.
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव : 25 नवंबर 2023 को राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले 21 दिन की पैरोल मिली.
  • लोकसभा चुनाव : 25 मई 2024 को हुए लोकसभा चुनाव के दौरान राम रहीम को 19 जनवरी को 50 दिन की पैरोल मिली.
  • हरियाणा विधान सभा चुनाव : 13 अगस्त 2024 को राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली थी.
  • हरियाणा विधान सभा चुनाव : 2 अक्तूबर 2024 को राम रहीम को 20 दिन की सशर्त आपात पैरोल मिली, जबकि 5 अक्तूबर को प्रदेश में विधानसभा चुनाव था.

ये भी पढ़ेंः यूपी के बागपत में भीषण हादसाः निर्वाण महोत्सव में बना मंच ढहा, सात की मौत, 80 जख्मी

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?