Home Top News सरेंडर से पहले हो गया ‘खेल’, लोकायुक्त पुलिस की हिरासत में आया करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ

सरेंडर से पहले हो गया ‘खेल’, लोकायुक्त पुलिस की हिरासत में आया करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ

by Divyansh Sharma 28 January 2025, 2:50 PM IST (Updated 31 January 2025, 11:41 AM IST)
28 January 2025, 2:50 PM IST (Updated 31 January 2025, 11:41 AM IST)
MP News Crorepati constable Saurabh Sharma surrendered Bhopal special court

MP Crorepati Constable News: करोड़पति पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के सरेंडर से पहले हिरासत में ले लिया गया. एक दिन पहले कोर्ट में 3 घंटे तक ड्रामा देखने को मिला.

MP Crorepati Constable News: मध्य प्रदेश के करोड़पति कॉन्सटेबल सौरभ शर्मा को लेकर बहुत बड़ी जानकारी सामने आ रही है. भोपाल की स्पेशल कोर्ट में मध्य प्रदेश के करोड़पति पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के सरेंडर से पहले ही लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में ले लिया है. एक दिन पहले ही सौरभ शर्मा के वकील ने दावा किया था कि सौरभ शर्मा ने स्पेशल कोर्ट में पहुंच कर सरेंडर कर दिया था. इस दौरान कोर्ट में तीन घंटे तक ड्रामा देखने को मिला था.

सौरभ शर्मा से पूछताछ कर रही लोकायुक्त

जानकारी के मुताबिक RTO के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा को लोकायुक्त की टीम ने भोपाल की स्पेशल कोर्ट के बाहर से ही हिरासत में ले लिया गया था. लोकायुक्त के DG जयदीप प्रसाद ने सौरभ शर्मा को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि कर दी है. DG जयदीप प्रासाद ने कहा कि सौरभ शर्मा के खिलाफ मामला लोकायुक्त में केस दर्ज है.

उसे भोपाल की किसी लोकेशन से हिरासत में लिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि सौरभ शर्मा से करोड़ों की संपत्ति को लेकर पूछताछ जारी है. उन्होंने साफ किया कि पूछताछ के बाद गिरफ्तारी कर 24 घंटे के भीतर उसे कोर्ट में भी पेश कर दिया जाएगा.

वहीं, सौरभ के वकील की ओर से पूछताछ की वीडियोग्राफी की मांग पर DG जयदीप प्रासाद ने साफ किया कि पूछताछ की वीडियोग्राफी नहीं की जाएगी. वहीं, एक दिन पहले सौरभ शर्मा के वकील ने दावा किया था कि सौरभ शर्मा की जान को खतरा है. इस पर DG ने कहा कि एजेंसियों की ओर से सौरभ शर्मा की जान का कोई खतरा नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: ‘शिव-पार्वती को ले जाएंगे ताजमहल’, शाहजहां के उर्स पर भड़की हिन्दू महासभा, किया ‘तांडव’

सौरभ शर्मा की कार में मिले थे 11 करोड़ कैश

वहीं, सौरभ शर्मा के वकील ने दावा किया था कि कोर्ट के आदेश पर सौरभ शर्मा को मंगलवार को 11 बजे हाजिर होने वाला था, लेकिन लोकायुक्त पुलिस ने उसे अवैध तरीके से हिरासत में लिया है. सौरभ शर्मा ने खुद एक दिन पहले कोर्ट में खुद उपस्थित होकर सरेंडर करने का आवेदन किया था.

बता दें कि पिछले 19 दिसंबर को लोकायुक्त पुलिस की एक टीम ने सौरभ शर्मा की कार से 11 करोड़ रुपये कैश बरामद किया था. कैश के अलावा जांच में 52 किलोग्राम सोना समेत अन्य प्रॉपर्टी भी जब्त की गई थी. पिछले साल दिसंबर में 9 दिन में तीन एजेंसियों ED, लोकायुक्त और आयकर विभाग की टीमों की रेड के बाद सौरभ शर्मा फरार हो गया था.

सौरभ शर्मा RTO यानि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में कॉन्सटेबल पद पर तैनात था. ED यानी प्रवर्तन निदेशालय की ओर से सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर, शरद जायसवाल, रोहित तिवारी के ठिकानों पर किए गए रेड में कई अहम सबूत हाथ लगे थे. जांच के दौरान सौरभ शर्मा के परिजनों और दोस्तों के खातों में 4 करोड़ रुपये मिले. अब लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ शर्मा को हिरासत में ले लिया है.

यह भी पढ़ें: जय भीम, जय बापू, जय संविधान… बाबा साहेब की जन्मस्थली महू से कांग्रेस ने क्या दिया संदेश

Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube Instagram

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?