Home राजनीति UP Lok Sabha Elections 2024: क्यों BJP को 400 पार सीटें जीतने का यकीन नहीं? अखिलेश यादव ने बताई वजह

UP Lok Sabha Elections 2024: क्यों BJP को 400 पार सीटें जीतने का यकीन नहीं? अखिलेश यादव ने बताई वजह

by Live Times
0 comment
UP Lok Sabha Elections 2024

UP Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार में जुटी समाजवादी पार्टी केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) पर लगातार हमलावर है.

12 April, 2024

UP Lok Sabha Elections 2024 : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला है. केंद्रीय एजेंसियों (सीबीआई और ईडी) के दुरुपयोग को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी को ‘400 पार’ का भरोसा होता तो वो चुने हुए मुख्यमंत्रियों को जेल में नहीं डालती. उनका इशारा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और झारखंड के नेता हेमंत सोरेन को लेकर था.

पीलीभीत में चुनावी रैली के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा कि अगर 400 पार का उनका संकल्प पूरा हो रहा होता, तो क्या उन्हें अन्याय करना पड़ता दिल्ली के मुख्यमंत्री के ऊपर. क्या झारखंड के मुख्यमंत्री को जेल भेजना पड़ा. आखिरकार किस बात की घबराए है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दोनों कथित घोटालों के मामले में फिलहाल जेल में हैं.

केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग पर सवाल

अखिलेश यादव (अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी) ने कहा कि अगर 400 पार का उनका संकल्प पूरा हो रहा होता, तो क्या उन्हें अन्याय करना पड़ता दिल्ली के मुख्यमंत्री के ऊपर. क्या झारखंड के मुख्यमंत्री को जेल भेजना पड़ा? आखिरकार किस बात की घबराए हैं. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को इसलिए गिरफ्तार किया गया, क्योंकि बीजेपी को लोकसभा चुनाव में 400 सीटें मिलने का भरोसा नहीं था.

7 चरणों में होगा चुनाव

यहां पर बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 542 सीटों पर 19 अप्रैल से लेकर 1 जून तक कुल 7 चरणों में मतदान होना है. वहीं, परिणाम 04 जून को घोषित किया जाएगा. इस बार भारतीय जनता पार्टी के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए 400 पार सीटों का लक्ष्य रखा है, जबकि भाजपा ने अपने लिए 370 सीट का लक्ष्य तय किया है.

लाइव अपडेट्स के लिए जुड़ें रहिए: ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरें, Best Hindi News Channelहर पल आपके साथ

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?