MP News: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 9 अक्टूबर को हरदा जिला चिकित्सालय पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने मरीजों से चर्चा कर उनके उपचार और अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली बच्चों को निःशुल्क चश्में वितरित किए. साथ ही क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मरीजों को पोषण सहायता के उद्देश्य से फूड बास्केट प्रदान की.
सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ खड़ी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ खड़ी है और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है. इसी उद्देश्य से जनविश्वास अभियान के माध्यम से सरकार घर-घर पहुंच रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है. प्रदेश सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रत्येक वर्ग को राहत देने तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर योजनाएं संचालित कर रही है.

बुजुर्ग महिला से ली स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
सीएम यादव ने अस्पताल में मौजूद मरीजों के परिजनों से चर्चा करते हुए उपचार की व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी ली. इस दौरान उनका संवेदनशील अंदाज भी देखने को मिला. मुख्यमंत्री ने एक बुजुर्ग महिला से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम पूछी. मुख्यमंत्री यादव ने बुजुर्ग महिला से चर्चा करते हुऐ कुशलक्षेम पूछा, बुजुर्ग महिला ने बताया कि इलाज बहुत अच्छा मिल रहा है और अब पहले से आराम है. मुख्यमंत्री ने बच्चों से दुलार करते भी नजर आए. इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित बच्चों के सर पर दुलार से हाथ फेरते हुए उनका भी हाल-चाल पूछा.
स्कूली बच्चों को वितरित किए गए निःशुल्क चश्में
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम के लिए मोहन यादव बच्चों के बीच पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों को निशुल्क चश्में वितरित किए. मुख्यमंत्री द्वारा शासकीय कन्या शाला की कक्षा 12वी की छात्रा शिवानी, छाया एवं शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा मुस्कान को चश्मा वितरित किया. हरदा में जिला अन्धत्व निवारण कार्यक्रम के अन्तर्गत 135 स्कूलों में 20320 बच्चों की जांच की गई जिसमें 1156 बच्चों में दृष्टिदोष पाए जाने पर उन्हें निशुल्क चश्में वितरित किए जा रहे हैं.

घर से शुरू जनहित का संकल्प, सड़क चौड़ीकरण के लिए CM मोहन यादव ने अपने पैतृक घर पर चलाई कुदाली
रोगियों को मिल रही हरसंभव मदद
मुख्यमंत्री यादव ने कार्यक्रम में टीबी मरीजों को पोषण आहार की टोकरी भी वितरित की. प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से युक्त लगभग 8 किलोग्राम की प्रत्येक फूड बास्केट में आटा, मूंगफली दाना, दाल और चना आदि शामिल हैं. मुख्यमंत्री ने हरदा जिले के ग्राम झिरी की रामबाई धुर्वे, उषा गिनारे तथा टिमरनी के परसराम लोवंशी को पोषण आहार की टोकरी प्रदान की. उल्लेखनीय है कि नि-क्षय पोषण योजना के अंतर्गत क्षय रोगियों को पोषण सहायता के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाती है.
जिले में टीबी उन्मूलन की दिशा में व्यापक स्तर पर जांच एवं स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है. अब तक हरदा जिले के हाईरिस्क ग्रामों एवं मोहल्लों को कवर करते हुए घर-घर जाकर 1 लाख 86 हजार 332 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है. प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हाईरिस्क ग्रामों एवं वार्डों में एआई आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन और बलगम (स्यूटम) जांच के माध्यम से संभावित टीबी मरीजों की पहचान की जा रही है. इसके साथ ही समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से टीबी मरीजों को पोषण आहार की फूड बास्केट भी उपलब्ध कराई जा रही हैं.

MP के किसानों को मिलेगी दिन में 10 घंटे बिजली, CM मोहन यादव का ऐलान; सिंचाई क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य
जिला अस्पताल को मिला ISO सर्टिफिकेट
मोहन यादव ने हरदा जिला अस्पताल को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्राप्त आईएसओ सर्टिफिकेट भी कलेक्टर सिद्धार्थ जैन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह को प्रदान किया. यह उपलब्धि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है.
हरसूद पहुंचे CM मोहन यादव, गोंड परंपरा के अनुसार की प्रकृति पूजा; 18 विकास कार्यों की रखी नींव
मुख्यमंत्री यादव ने वृद्धजनों का किया सम्मान
सीएम यादव ने ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम अंतर्गत हरदा में सार्थक सेवा वृद्धजन आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों से आत्मीय भेंट की. उन्होंने वृद्धजनों को शाल, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया. वृद्धजनों ने मुख्यमंत्री यादव के प्रति स्नेह व्यक्त करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया. मुख्यमंत्री ने वृद्धजनों से उनकी कुशलक्षेम जानी तथा आश्रम में उपलब्ध व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली. साथ ही वृद्धाश्रम का भ्रमण किया तथा सेवा संकल्प अभियान के तहत आश्रम में आयोजित विभिन्न गतिविधियों से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया.

प्रदर्शनी में आश्रम में आयोजित भ्रमण, भेंट एवं सम्मान सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी प्रदर्शित की गई थी. सार्थक सेवा आश्रय समिति को सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संस्था के रूप में शासन स्तर से मान्यता प्रदान की गई है. समिति द्वारा जिला प्रशासन के निर्देशन में वृद्धाश्रम का आधिकारिक संचालन किया जा रहा है. संस्था द्वारा वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों को ऐसा पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराया गया है, जिसमें उन्हें अपनापन, सम्मान, स्वास्थ्य सुविधाएं, पौष्टिक भोजन एवं मानसिक शांति का अनुभव मिल रहा है. वर्तमान में 50 सीटर वृद्धाश्रम में 37 वृद्धजन निवासरत हैं, जिनमें 19 महिलाएं एवं 18 पुरुष शामिल हैं.
MP में निवेश की संभावनाएं तलाशेगा RPG समूह, CM मोहन यादव से मिले हर्ष गोयनका; चार शहरों पर चर्चा
