Home Top News चुनाव से पहले भाजपा की मीडिया टीम का आकर हुआ डबल, नई टीम में 31 प्रवक्ता और 25 पैनलिस्ट

चुनाव से पहले भाजपा की मीडिया टीम का आकर हुआ डबल, नई टीम में 31 प्रवक्ता और 25 पैनलिस्ट

by Rajeev Ojha 4 October 2026, 10:21 AM IST
4 October 2026, 10:21 AM IST
BJP Media Team

BJP Media Team: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने नई मीडिया टीम का आकार बढ़ाकर लगभग दो गुना कर दिया. मीडिया के माध्यम से जन सामान्य तक अपनी बातें पहुंचाने के लिए भाजपा ने अपनी इस नई टीम में अनुभवी लोगों के साथ-साथ नए चेहरों को भी मौका दिया है. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने इस टीम में भी संतुलन साधने की कोशिश की है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सिफारिश का भी ध्यान रखा गया है. भाजपा ने शनिवार को देर शाम अपनी नई मीडिया टीम का ऐलान किया.

लंबे मंथन के बाद बनी टीम

मीडिया में अपनी बात रखने और डिबेट के लिए प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों की संख्या लगभग दोगुनी कर दी गई है. भाजपा में संगठन चुनाव प्रक्रिया दो साल से चल रही है. पंकज चौधरी दिसंबर 2025 में प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे. उसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी और मोर्चों का ऐलान भी हो गया था. मीडिया विभाग में मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह, मीडिया संयोजक मनीष दीक्षित और सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु राज दीक्षित के नाम का ऐलान भी कर दिया गया था. हालांकि प्रवक्ताओं को पहले की तरह काम करने के लिए कहा गया था. लंबे मंथन के बाद पूरी टीम घोषित हो पाई है.

दोगुनी हुई संख्या

अब पूरी मीडिया टीम का ऐलान कर दिया गया है. विधानसभा चुनाव को देखते हुए मीडिया टीम का आकार बढ़ाया गया है. पहले प्रवक्ताओं की संख्या 16 थी. इसे बढ़ाकर 31 कर दिया गया है. पुराने 16 में से 12 रिपीट कर दिए गए हैं, बाकी नए हैं. वहीं मीडिया पैनलिस्टों की संख्या पहले 12 थी. उनमें से एक का निधन होने से 11 रह गए थे. अब इनकी संख्या भी बढ़ाकर 25 कर दी गई है, जो दोगुने से ज्यादा है. वहीं मीडिया सह प्रभारी चार की जगह अब सिर्फ दो बनाए गए हैं. चुनाव को देखते हुए मीडिया वॉच टीम का गठन भी किया गया है. इसमें दिवस चतुर्वेदी और मनोज त्रिवेदी को रखा गया है.

नई टीम के सदस्य

प्रदेश मीडिया सह संयोजक: हिमांशु दुबे, दीपक बघेल.

प्रदेश प्रवक्ता : डॉ. समीर सिंह, कौशलेन्द्र पटेल, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, जुगल किशोर, राकेश त्रिपाठी, लालजी निर्मल, आनन्द दुबे, अवनीश त्यागी, आलोक वर्मा, अनिला सिंह, साक्षी दिवाकर, संजय चौधरी, अशोक पाण्डेय, एसएन सिंह, मनोज पोसवाल, ऋचा सिंह, प्रशान्त उमराव, दिलीप श्रीवास्तव, अमित कुशवाहा, प्रियंक पाण्डेय, नवीन श्रीवास्तव, राम निवास यादव, अनुभव चक, डॉ. रजनीश त्यागी, ब्रह्म प्रकाश पाल, आशीष कुमार गुप्ता, अंकुश त्रिपाठी, अभिषेक कृष्ण दुबे, प्रताप सिंह नागर और शैलेन्द्र शर्मा अटल.

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा दांव, गोरखपुर-फैजाबाद और आगरा में बदले प्रत्याशी

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?