Home राजनीति महुआ मोइत्रा के खिलाफ CBI ने आगे बढ़ाई जांच

महुआ मोइत्रा के खिलाफ CBI ने आगे बढ़ाई जांच

by Farha Siddiqui 23 January 2024, 5:27 PM IST (Updated 23 July 2025, 5:20 PM IST)
23 January 2024, 5:27 PM IST (Updated 23 July 2025, 5:20 PM IST)
cbi investigation in mahua case

23 january 2024

शिकायत दर्ज कराने वाले वकील को, CBI का समन

CBI ने तृणमूल कांग्रेस की नेता और पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोपों पर जांच आगे बढ़ा दी है। एजेंसी ने इस मामले में मोइत्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले वकील, जय अनंत देहाद्राई को पूछताछ के लिए समन भेजा है। उन्हें 25 जनवरी को पेश होने को कहा गया है।

बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ लोकपाल में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने मोइत्रा पर संसद में सवाल पूछने के बदले पैसे लेने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं उन्होंने मोइत्रा पर आर्थिक लाभ के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया था। लोकपाल की तरफ से शिकायत करने के बाद CBI ने प्राथमिक जांच शुरू की थी।

आपको बता दें कि, मोइत्रा पर पहले ही लोकसभा की आचार समिति ने जांच बिठाई थी। इसी मामले में सीबीआई की तरफ से प्राथमिक जांच शुरू की गई थी। जिससे आरोपों की सत्यता को प्रमाणित किया जाएगा, और देखा जाएगा कि आरोप जांच शुरू करने के लायक हैं या नहीं। अगर मामले में प्रथम दृष्टया सबूत मिलते हैं तो CBI इस मामले में FIR भी दर्ज कर सकती है।

गौरतलब है कि टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर उद्योगपति हीरानंदानी से गिफ्ट के बदले संसद में सवाल पूछने का आरोप है। इस मामले में ही लोकसभा की आचार समिति ने उन्हें सांसद पद से निष्कासित करने की सिफारिश की थी। बाद में स्पीकर ओम बिरला ने कार्रवाई करते हुए मोइत्रा को निष्काषित कर दिया था।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?