Home Religious राम मंदिर में भक्तों की एंट्री पर लगी रोक

राम मंदिर में भक्तों की एंट्री पर लगी रोक

by Farha Siddiqui 23 January 2024, 5:15 PM IST (Updated 4 August 2025, 1:38 PM IST)
23 January 2024, 5:15 PM IST (Updated 4 August 2025, 1:38 PM IST)
security cordon in Ram temple

23 January 2024

कपाट खुलते ही भक्तों का उमड़ा हुजुम

अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। लेकिन लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर में उनकी एंट्री पर रोक लगा दी गई। पट खुलते ही लाखों भक्त मंदिर पहुंच गए। लोग सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर घुस गए थे, जिसके तुरंत बाद दर्शन रोक दिए गए।

दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है, कि दोपहर में शयन के लिए बंद किए गए कपाट एक घंटे पहले ही खोल दिए गए। रामलला के शयन के लिए पट दोपहर 12.30 बजे से 2 बजे तक बंद रहने थे, लेकिन भीड़ के चलते 1 बजे ही पट खोल दिए गए। लोगों को दर्शन के लिए छोटे-छोटे ग्रुपों में भेजा गया। इस बीच कई लोग तो सिक्योरिटी तोड़कर ही अंदर दाखिल हो गए। 

भक्तों के लिए कड़ी व्यवस्था की गई है, सभी श्रद्धालुओं के लिए रूट प्लान बनाया गया, ताकि उन्हे परेशानियों का सामना ना करना पड़े। पुलिस ने रूट चेन बनाई, जिससे दर्शनार्थियों को बाहर आराम से निकाला जा सके। इसके अलावा लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा है।

आपको बता दें कि सुबह मंदिर के गेट खुलते ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। अंदर जाने की होड़ ऐसी लगी, कि लोग धक्कामुक्की करने लगे। भीड़ को काबू करने के लिए RAF ने मोर्चा संभाला। साथ ही अयोध्या आने वाले सभी रास्तों पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

यहां भी पढ़ें – पूजा-पाठ, त्योहारों, आरतियों और धर्म से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। धार्मिक विधियाँ की पूरी जानकारी एक जगह

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?