Home राजनीति ओडिशा दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

ओडिशा दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

‘ओडिशा बचाओ समावेश’ कार्यक्रम को किया संबोधित

by Farha Siddiqui 29 January 2024, 4:54 PM IST (Updated 29 September 2025, 11:52 AM IST)
29 January 2024, 4:54 PM IST (Updated 29 September 2025, 11:52 AM IST)
Mallikarjun Kharge wrote letter to Mamata Banerjee

29 January 2024

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज ओडिशा में ‘ओडिशा बचाओ समावेश’ कार्यक्रम को संबोधित किया। अपनी रैली के दौरान खरगे ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार को जमकर घेरा। उन्होनें कहा कि अगर लोकसभा चुनाव के बाद मोदी फिर से सत्ता में आए तो तानाशाही होगी, कोई लोकतंत्र नहीं होगा, और कोई चुनाव नहीं होगा।

वही नीतीश के एनडीए में शामिल होने पर खरगे ने कहा कि एक व्यक्ति के छोड़ने से महागठबंधन कमजोर नहीं होगा, हम बीजेपी को हराएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली में गांव, ब्लॉक और बूथ स्तर के लोग शामिल हुए।

ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख शरत पटनायक ने कहा, कि खरगे अपनी यात्रा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के ओडिशा चरण की भी समीक्षा करेंगे, जिसके 14 फरवरी को राज्य में एंट्री करने की संभावना है। खरगे विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन के दूसरे दलों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी संभालने के बाद खरगे की ओडिशा की ये पहली यात्रा है। जिसको लेकर पार्टी कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं।

बीजेडी और बीजेपी का बयान

बीजेडी और बीजेपी दोनों ही पार्टियों ने खरगे की यात्रा को लेकर अलग-अलग बयान जारी किए है। उन्होनें कहा कि खरगे की यात्रा का ओडिशा की राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?