Home स्वास्थ्य देश में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार

देश में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार

24 घंटे में कोविड के 112 नए मामले आए सामने

by Rashmi Rani 29 January 2024, 4:47 PM IST (Updated 29 September 2025, 11:51 AM IST)
29 January 2024, 4:47 PM IST (Updated 29 September 2025, 11:51 AM IST)
कोविड-19 का नया वेरियंट जेएन.1, देश में कोविड-19 ने फिर पकड़ी रफ्तार

29 Jan 2024

देश में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे की बात की जाए तो एक दिन में कोविड के 112 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि, पिछले 24 घंटे में एक भी मौत दर्ज नहीं हुई है। जबकि, कुल मरीजों संख्या 1,460 हो गई है। पिछले साल 5 दिसंबर तक कोरोना के मामलों की संख्या में कमी दर्ज की गई थी, लेकिन वायरस के नए वेरिएंट और ठंड की वजह से कोरोना के मामलों में इजाफा देखा गया है। जानकारी के मुताबिक ने 5 दिसंबर के बाद से लगातार एक दिन में 841 मामले सामने आ रहे थे।

नया वेरिएंट रहा कम जानलेवा

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना के नए वेरिएंट की वजह से न तो मरीजों की संख्या में ज्यादा उछाल देखा गया है और साथ ही अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी भी नहीं हुई। देश में कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट की वजह से अप्रैल-जून 2021 हाहाकार देखा गया था। उस दौरान सात मई 2021 को देश में एक दिन में संक्रमण के 4,14,188 नए मामले सामने आए थे और 3,915 मौतें हुई थीं। देश भर में 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार सालों में कोविड से करीब साढ़े चार करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। साथ ही इससे 5.3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

कितने लोग हुए ठीक

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से ज्यादा हो गई है। मंत्रालय ने ये भी जानकारी दी की देश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?