Home राजनीति MLA खरीद फरोख्त मामले में मंत्री आतिशी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम

MLA खरीद फरोख्त मामले में मंत्री आतिशी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम

मंत्री आतिशी आवास पर नहीं थी मौजूद

by Rashmi Rani 4 February 2024, 11:59 AM IST (Updated 30 September 2025, 1:09 PM IST)
4 February 2024, 11:59 AM IST (Updated 30 September 2025, 1:09 PM IST)
Crime branch team reached Minister Atishi

4 Feb 2024

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी रविवार को नोटिस देने दिल्ली की मंत्री आतिशी मार्लेना के आवास पहुंचे। जानकारी के मुताबिक जब पुलिस आतिशी के आवास पहुंची तो आतिशी आवास पर मौजूद नहीं थीं। हालांकि मंत्री ने अपने कार्यालय के कर्मचारियों को नोटिस लेने का निर्देश दिया है।

एख बार फिर आतिशी को दिया जाएगा नोटिस

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी के मुताबिक टीम आतिशी को नोटिस देने फिर जाएगी। वो आज सुबह अपने घर में मौजूद नहीं थीं। इससे एक दिन पहले अपराध शाखा के अधिकारियों ने दिल्ली के केसीएम अरविंद केजरीवाल को नोटिस देकर उनके दावों की जांच में 3 दिन के अंदर जवाब देने को कहा है।

क्या है केजरीवाल और आतिशी का दावा

27 जनवरी को दोनों की तरफ से दावा किया गया था कि, बीजेपी ‘आप’ सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। इसके लिए बीजेपी सत्तारूढ़ दल के विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये में खरीदने की कोशिश कर रही है। हालांकि बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें ‘‘झूठा’’ और ‘‘निराधार’’ बताया था।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?