Home राजनीति राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज धनबाद से शुरू

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज धनबाद से शुरू

by Rashmi Rani 4 February 2024, 11:36 AM IST (Updated 22 July 2025, 4:32 PM IST)
4 February 2024, 11:36 AM IST (Updated 22 July 2025, 4:32 PM IST)
Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra

3 Feb 2024

रामगढ़ जिले में विश्राम के लिए रुकेंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ रविवार को धनबाद से फिर शुरू हो गई है। इस यात्रा का झारखंड में ये तीसरा दिन है। धनबाद के टुंडी प्रखंड में रात को रूकने के बाद यात्रा रविवार को धनबाद शहर के गोविंदपुर से फिर शुरू हुई। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने जानकारी दी की आज वो धनबाद में हैं और वो बोकारो जाएंगे। उन्होंने बताया कि बोकारो इस्पात शहर के नाम से भी मशहूर है।

कहां-कहां से गुजरेगी रैली?

कांग्रेस नेता के मुताबिक गोविंदपुर से शुरू हुई यात्रा सरायढेला, आईआईटी-आईएसएम गेट, रणधीर वर्मा चौक, रेलवे स्टेशन के पास श्रमिक चौक से गुजरेगी और बैंक मोड़ पहुंचेगी। जहां एक रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद यात्रा बोकारो इस्पात शहर की तरफ बढ़ेगी। बोकारो में दोपहर को रुकने के बाद यात्रा दोपहर करीब 2 बजे जेना मोड़ से फिर शुरू होगी। राहुल गांधी रविवार को रामगढ़ जिले में रात्रि विश्राम के लिए रुकेंगे।

कितनी लंबी होगी यात्रा?

यात्रा दो चरणों में 8 दिन तक राज्य के 13 जिलों में 804 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?