Home राजनीति दिल्ली के सीएम केजरीवाल ईडी के सामने आज भी नहीं हुए पेश

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ईडी के सामने आज भी नहीं हुए पेश

by Farha Siddiqui 19 February 2024, 12:22 PM IST (Updated 8 October 2025, 3:45 PM IST)
19 February 2024, 12:22 PM IST (Updated 8 October 2025, 3:45 PM IST)
aap on ed saman

19 Febryary 2024

ईडी ने भेजा था छठा समन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए। “आप” ने ये जानकारी दी है। पार्टी ने कहा कि ईडी को केजरीवाल को बार-बार समन भेजने के बजाय अदालत के फैसले का इंतजार करना चाहिए।

कई बार समन जारी करने के बाद भी केजरीवाल के पूछताछ में शामिल नहीं होने पर ईडी ने अदालत में शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर अदालत ने केंद्रीय एजेंसी की शिकायत पर केजरीवाल को शनिवार को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने से राहत दे दी थी।

केजरीवाल के वकील ने दायर अपने आवेदन में आदालत से कहा था कि दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 15 फरवरी से शुरू हो गया है और मार्च के पहले हफ्ते तक चलेगा। इसमें कहा गया है कि केजरीवाल 16 मार्च को सुनवाई की अगली तारीख पर व्यक्तिगत रूप से अदालत के सामने पेश होंगे।

आपको बता दें कि आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए आज केजरीवाल को ईडी के सामने पेश होना था। ईडी ने केजरीवाल को छठा समन जारी कर पूछताछ के लिए पेश होने के कहा था। जिसे पार्टी ने ‘अवैध’ करार दिया।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?