Home राजनीति अगर PMLA की धारा 45 न हो तो कोई भी BJP में नहीं होगा शामिल – केजरीवाल

अगर PMLA की धारा 45 न हो तो कोई भी BJP में नहीं होगा शामिल – केजरीवाल

by Rashmi Rani 19 February 2024, 12:16 PM IST (Updated 8 October 2025, 3:44 PM IST)
19 February 2024, 12:16 PM IST (Updated 8 October 2025, 3:44 PM IST)
गलत बिल आने से करीब 11 लाख परिवार परेशान, केजरीवाल

19 Feb 2024

नेताओं के बीजेपी में शामिल होने के लिए ईडी जिम्मेदार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि अगर ईडी को रोक दिया जाए और पीएमएलए की धारा 45 को रद्द कर दिया जाए तो कोई भी नेता अपनी पार्टी बदलकर बीजेपी में शामिल नहीं होगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा सिर्फ एक एजेंसी (ईडी) है जो नेताओं के बीजेपी में शामिल होने के लिए जिम्मेदार है। अगर पीएमएलए की धारा 45 खत्म कर दी गई तो शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे जैसे नेता शाम तक अपनी अलग पार्टी बना सकते हैं।

PMLA की धारा 45 समाप्त कर दिया जाए तो …..

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में हाल में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में वापसी सुनिश्चित करने के बावजूद पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के लिए शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे को नजरअंदाज कर दिया। केजरीवाल ने विपक्षी नेताओं के भाजपा में शामिल होने को लेकर किए गए एक सवाल के जवाब में कहा कि आज अगर ईडी को रोक दिया जाए और पीएमएलए की धारा 45 को समाप्त कर दिया जाए, तो भाजपा के आधे नेता पार्टी छोड़ देंगे।

सीएम भगवंत मान ने क्या कहा था

इसी बीच, सूत्रों ने केजरीवाल के हवाले से कहा कि ‘आप’ और कांग्रेस पंजाब में अलग-अलग चुनाव लड़ने पर सहमत हुए हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में गठबंधन को लेकर ‘आप’ और कांग्रेस के बीच बातचीत जारी है और जल्द ही फैसला लिया जाएगा।वहीं, हाल में ही पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा था कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। ‘आप’ और कांग्रेस, दोनों विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?