Home राजनीति केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी ने की टिप्पणी, भारत ने जताया सख्त एतराज, कहा- आंतरिक मामले में न करें हस्तक्षेप

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी ने की टिप्पणी, भारत ने जताया सख्त एतराज, कहा- आंतरिक मामले में न करें हस्तक्षेप

by Rashmi Rani 23 March 2024, 4:24 PM IST (Updated 24 July 2025, 3:46 PM IST)
23 March 2024, 4:24 PM IST (Updated 24 July 2025, 3:46 PM IST)
arvind kejriwal arrest

Germany On Arvind Kejriwal: शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है, इसके बाद से ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार विरोध कर रहे हैं.

23 March, 2024

शराब नीति 2021 घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मन विदेश मंत्रालय की तरफ से टिप्पणी पर भारत ने कड़ा एतराज जताया है. केंद्र सरकार ने शनिवार (23 मार्च 2024) को जर्मन दूतावास के उप प्रमुख को तलब कर आंतरिक मामले पर की गई टिप्पणी पर विरोध दर्ज कराया है.

भारत एक लोकतांत्रिक देश है

मालूम हो कि शुक्रवार को जर्मन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है. हम उम्मीद करते हैं कि न्यायापालिका की स्वतंत्रता और बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांतों के उच्च मानकों को भी लागू किया जाएगा. इसके बाद ही भारत ने कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई है.

भारत ने जताया कड़ा विरोध

विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि नई दिल्ली में जर्मन मिशन के उप प्रमुख को बुलाया गया और हमारे आंतरिक मामलों पर उनके विदेश कार्यालय प्रवक्ता की टिप्पणियों पर भारत के कड़े विरोध से अवगत कराया. मंत्रालय ने कहा कि हम ऐसी टिप्पणियों को हमारी न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप और हमारी न्यायपालिका की स्वतंत्रता को कमजोर करने के रूप में देखते हैं.

पक्षपातपूर्ण धारणाएं अत्यंत अनुचित

मंत्रलाय ने आगे कहा कि कानून के शासन वाला एक जीवंत और मजबूत लोकतंत्र है. जैसा कि देश में और लोकतांत्रिक दुनिया में अन्य जगहों पर सभी कानूनी मामलों में होता है, कानून तत्काल मामले में अपना काम करेगा. इस संबंध में की गई पक्षपातपूर्ण धारणाएं अत्यंत अनुचित हैं.

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?