Home राजनीति विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया बड़ा बयान

विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया बड़ा बयान

बोले - पड़ोसियों की मदद न करने पर हमे जिम्मेदार देश नहीं समझा जाएगा

by Rashmi Rani 30 January 2024, 4:58 PM IST (Updated 29 September 2025, 11:15 AM IST)
30 January 2024, 4:58 PM IST (Updated 29 September 2025, 11:15 AM IST)
Foreign Minister Jaishankar

लाल सागर में मर्चेंट नेवी के पोतों पर हमले और क्षेत्र में भारतीय नौसेना के पोतों की तैनाती के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक बड़ा बयान दिया। दरअसल, मुंबई में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उस कार्यक्रम में छात्रों से बातचीत के दौरान एस जयशंकर ने कहा कि, भारत एक ताकतवर देश है और इसकी दुनिया में प्रतिष्ठा है। ऐसे में अगर कोई भी मुश्किल हालात में है तो हमें दूसरों की मदद करनी ही चाहिए ।

जयशंकर ने कहा कि अगर हमारे पड़ोस में कुछ ठीक नहीं हो रहा और हम कहें कि हमारा इनसे कोई लेना-देना नहीं, तो हमें एक जिम्मेदार देश नहीं माना जाएगा। उन्होंने मालदीव में ‘इंडिया आउट’ अभियान पर कहा कि पड़ोसियों को एक-दूसरे की जरूरत होती है। इतिहास और भूगोल बहुत शक्तिशाली ताकतें हैं। इससे बचा नहीं जा सकता।

10 युद्धक जहाजों को किया गया तैनात

उन्होंने कहा कि भारतीय युद्धपोत ‘INS सुमित्रा’ ने अदन की खाड़ी में सोमाली समुद्री लुटेरों को जवाब दिया है। भारतीय नौसेना ने 19 पाकिस्तानी नागरिकों समेत ईरानी जहाज़ को बचाया है। लुटेरों ने मछली पकड़ने वाले जहाज़ को किडनैप कर लिया था। विदेश मंत्री ने कहा कि भारतीय नौसेना ने लाल सागर और अरब सागर के क्षेत्र में 10 युद्धक जहाजों को तैनात किया हुआ है और ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि वहां समुद्री लुटेरों, मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना करना पड़ रहा है ।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?