Home मनोरंजन Bigg Boss 17 के विनर मुनव्वर फारुकी मुसीबत में फसें

Bigg Boss 17 के विनर मुनव्वर फारुकी मुसीबत में फसें

फारुकी के खिलाफ इंदौर में केस दर्ज

by Farha Siddiqui 30 January 2024, 4:48 PM IST (Updated 29 September 2025, 11:15 AM IST)
30 January 2024, 4:48 PM IST (Updated 29 September 2025, 11:15 AM IST)
Bigg Boss 17 के विनर मुनव्वर फारुकी मुसीबत में फसें

30 January 2024

हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियों के आरोप में कॉमेडियन और ‘बिग बॉस 17’ के विनर मुनव्वर फारुकी के साथ-साथ अन्य लोगों के खिलाफ इंदौर में शिकायत दर्ज होने को तीन साल बीत चुके हैं। हालांकि, इस मामले को लेकर जिला अदालत में अब तक आरोप पत्र पेश नहीं किया गया है। हाल ही में 32 साल के फारुकी ‘बिग बॉस 17’ के विजेता बने हैं। इससे पहले वो रिएलिटी शो ‘लॉक अप’ के पहले सीजन के भी विजेता रह चुके हैं।

मुनव्वर पर आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियों के जरिये मुनव्वर और बाकी 4 लोगों पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है। इस मामले में उन्हें एक जनवरी 2021 की रात इंदौर के एक कैफे से गिरफ्तार किया गया था।

तुकोगंज थाने के प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव के मुताबिक ‘इस मामले में जांच जारी है। अभी अदालत में आरोप पत्र पेश नहीं किया गया है।’

सरकार की मंजूरी का इंतजार

अभियोजन विभाग के एक सीनियर ऑफिसर ने बताया कि इस मामले में भारतीय दंड विधान की धारा 295-ए के तहत आरोप पत्र पेश करने के लिए राज्य सरकार की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि आरोप पत्र पेश करने की अनुमति के लिए इंदौर पुलिस की तरफ से राज्य सरकार को 29 जनवरी 2021 को पत्र भेजा था।

35 दिन रहे जेल में बंद

कॉमेडी शो के लिए इंदौर आए मुनव्वर फारुकी 2021 में अपनी गिरफ्तारी के बाद वहां की केंद्रीय जेल में न्यायिक हिरासत के तहत 35 दिन बंद रहे थे। जमानत मिलने पर 6 फरवरी 2021 को मुनव्वर जेल से रिहा हुए थे।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?