Home राजनीति 3 दशक में कितनी बढ़ गई Waqf Board की संपत्ति? BJP नेता ने जारी किए चौंकाने वाले आंकड़े

3 दशक में कितनी बढ़ गई Waqf Board की संपत्ति? BJP नेता ने जारी किए चौंकाने वाले आंकड़े

by Divyansh Sharma
0 comment
3 दशक में कितनी बढ़ गई Waqf Board की संपत्ति? BJP नेता ने जारी किए चौंकाने वाले आंकड़े

Waqf Board Amendment Bill: पूर्व BJP राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने अपने ‘X’ पर एक पोस्ट कर दावा कि वर्ष 1995 से पहले वक्फ बोर्ड की कुल संपत्तियों की संख्या 52 हजार 451 थी.

07 August, 2024

Waqf Board Amendment Bill: केंद्र सरकार जल्द ही वक्फ बोर्ड अधिनियम में बड़े बदलाव करने की तैयारी में हैं. केंद्र सरकार लोकसभा में गुरुवार को इससे जुड़ा विधेयक पेश करेगी. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर सरकार को वक्फ बोर्ड की शक्तियों पर अंकुश लगाने की जरूरत क्यों पड़ी. दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और हिंदू संगठनों ने दावा किया है कि वक्फ बोर्ड अपने अधिकारों का गलत फायदा उठा रहा है. साथ ही दावा यह भी किया गया कि वक्फ बोर्ड की संपत्तियों में तेजी से इजाफा हो रहा है. बता दें कि भारत सरकार और भारतीय रेलवे के बाद वक्फ बोर्ड के पास देश में सबसे ज्यादा संपत्ति है.

1995 से पहले कुल संपत्ति 52 हजार

पूर्व BJP राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने अपने ‘X’ पर एक पोस्ट कर दावा कि वर्ष 1995 से पहले वक्फ बोर्ड की कुल संपत्तियों की संख्या 52 हजार 451 थी. वर्ष 2009 में यह संख्या 4 लाख 32 हजार 895 से हो गई. इसके बाद और वर्ष 2022 में 8 लाख 72 हजार 321 हो गई. उन्होंने केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि अब सरकार वक्फ बोर्ड की शक्तियों को कम करने जा रही है. बता दें साल 2022 में वक्फ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया था कि हरनाथ सिंह यादव ने राज्यसभा में साल 2022 और 2023 में प्राइवेट मेंबर बिल के माध्यम से वक्फ बोर्ड को खत्म करने की मांग कर दी थी. पूर्व BJP राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने एक लिस्ट शेयर कर पूरे देश में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की संख्या बताई.

किस राज्य में वक्फ की कितनी संपत्ति?

अंडमान एंड निकोबार वक्फ बोर्ड- 151
आंध्र प्रदेश स्टेट वक्फ बोर्ड- 14,685
असम बोर्ड ऑफ वक्फ- 2654
बिहार स्टेट (शिया) वक्फ बोर्ड- 1750
बिहार स्टेट (सुन्नी) वक्फ बोर्ड- 6866
चंडीगढ़ वक्फ बोर्ड- 34
छत्तीसगढ़ स्टेट वक्फ बोर्ड- 4230
दादरा एंड नगर हवेली वक्फ बोर्ड- 30
दिल्ली वक्फ बोर्ड- 1047
गुजरात स्टेट वक्फ बोर्ड- 39,940
हरियाणा वक्फ बोर्ड- 23,267
हिमाचल वक्फ बोर्ड- 5343
जम्मू एंड कश्मीर औकफ बोर्ड- 32,533
झारखंड स्टेट (सुन्नी) वक्फ बोर्ड- 698
कर्नाटक स्टेट बोर्ड ऑफ औकफ- 62,830
केरल स्टेट वक्फ बोर्ड- 53,279
लक्षद्वीप स्टेट वक्फ बोर्ड- 896
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड- 33,472
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ वक्फ- 36,701
मणिपुर स्टेट वक्फ बोर्ड- 987
मेघालय स्टेट बोर्ड ऑफ वक्फ- 58
ओडिशा बोर्ड ऑफ वक्फ- 10,314
पुडुचेरी स्टेट वक्फ बोर्ड- 693
पंजाब वक्फ बोर्ड- 75,965
राजस्थान बोर्ड ऑफ मुस्लिम वक्फ- 30,895
तमिलनाडु वक्फ बोर्ड- 66,092
तेलंगाना स्टेट वक्फ बोर्ड- 45,682
त्रिपुरा बोर्ड ऑफ वक्फ्स- 2814
यूपी शिया सेंट्रल बोर्ड ऑफ वक्फ- 15,386
यूपी सुन्नी सेंट्रल बोर्ड ऑफ वक्फ- 2,17,161
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड- 5388
पश्चिम बंगाल वक्फ बोर्ड- 80,480
कुल- 8 लाख 72 हजार 321

कल लोकसभा में पेश होगा बिल

बता दें कि गुरुवार को वक्फ बोर्ड की शक्तियों को कम करने के लिए सदन में केंद्र सरकार वक्फ (संशोधन) विधेयक पेश करेगी. विधेयक पेश किए जाने से पहले इसकी कॉपी मंगलवार की रात को लोकसभा सदस्यों के बीच बांटी गई. विधेयक में बोर्ड की धारा 40 को खत्म किया जाएगा. दरअसल, वक्फ कानून 1995 के सेक्शन 40 के तहत वक्फ बोर्ड को इस बात का अधिकार है कि वह किसी भी संपत्ति को वक्फ की संपत्ति घोषित कर सकता है. विधेयक में केंद्रीय वक्फ परिषद और राज्य वक्फ बोर्डों में मुस्लिम महिलाओं और गैर-मुस्लिमों के प्रतिनिधित्व की भी बात कही गई है. विधेयक में बोहरा और आगाखानी के लिए एक अलग औकाफ बोर्ड बनाने का भी प्रस्ताव है.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?