Home Latest News & Updates ‘लक्ष्य सिर्फ जीत है, खासकर BJP से’ : उत्तर प्रदेश में गठबंधन की रणनीति पर बोले SP प्रमुख अखिलेश यादव

‘लक्ष्य सिर्फ जीत है, खासकर BJP से’ : उत्तर प्रदेश में गठबंधन की रणनीति पर बोले SP प्रमुख अखिलेश यादव

by Sanjay Kumar Srivastava 24 November 2026, 5:45 PM IST
24 November 2026, 5:45 PM IST
'लक्ष्य सिर्फ जीत है, खासकर भाजपा से': उत्तर प्रदेश में गठबंधन की रणनीति पर बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव

SP-Congress: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस में सीट बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत के बीच अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि गठबंधन का मुख्य उद्देश्य जीत हासिल करना है. हर सीट पर उम्मीदवारों की जीत की संभावनाओं का आकलन किया जा रहा है. लखनऊ में मंगलवार को यादव ने बताया कि बातचीत की जिम्मेदारी संभालने वाले वरिष्ठ नेता इस प्रक्रिया में लगे हुए हैं, हालांकि अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है.

चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल

यादव ने कहा कि कितनी सीटों पर सहमति बन रही है और दूसरी पार्टी कितनी सीटें जीत सकती है? इन सब बातों पर विचार किया जा रहा है. कहा कि गठबंधन सिर्फ जीतने के मकसद से बनाए जाते हैं. गठबंधन का एकमात्र उद्देश्य जीत है. सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए उनकी पार्टी कुछ समझौते करने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी तालमेल बैठाने और समझौते करने के लिए तैयार है क्योंकि आगे की लड़ाई बहुत अहम है. जब लक्ष्य जीतना हो और हमें जीतना ही है, खासकर भाजपा से तो हमें उसी हिसाब से तैयारी करनी होगी और सही फैसले लेने होंगे. यादव ने चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए.

भाजपा पर लगभग 3 करोड़ वोट जुड़वाने का आरोप

उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का काम निष्पक्ष तरीके से काम करना है, लेकिन इन्हीं संस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं. अब ऐसी बातें सामने आ रही हैं कि भाजपा लगभग 3 करोड़ वोट जुड़वाने की योजना बना रही है. इस बीच, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनों के नेताओं ने संकेत दिया है कि बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है. समाजवादी पार्टी (SP) ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस को 26 सीटें देने का प्रस्ताव दिया है. बैठक से पहले SP सांसद राजीव राय ने कहा कि दोनों पार्टियां इस बात पर चर्चा करेंगी कि कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने बताया कि SP ने अपना प्रस्ताव कांग्रेस को पहले ही दे दिया है.

बैठकें रहीं सकारात्मक : आराधना

राय ने कहा कि हम सीटों की संख्या को लेकर चर्चा करेंगे. हमने उन्हें 26 सीटें देने का प्रस्ताव दिया है. उत्तर प्रदेश के लिए AICC प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने भरोसा जताया कि बातचीत जल्द ही पूरी हो जाएगी. गौतम ने कहा कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. डेटा के आधार पर हर एक सीट पर बात हुई है. दोनों पार्टियां सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रही हैं. हमारा गठबंधन पक्का हो जाएगा. हम जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे. यूपी में कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने बैठकों को सकारात्मक बताया.

मिशन पंजाब 2027 : दिल्ली में गठबंधन पर मुहर, BJP-अकाली दल फिर साथ, बड़े भाई की भूमिका में रहेगा SAD

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?